जबलपुर

सबसे सस्ते सोने के गहने मिलते हैं यहां, दाम जानकर हो जायेंगे हैरान!

सबसे सस्ते सोने के गहने मिलते हैं यहां, दाम जानकर हो जायेंगे हैरान!
2 min read
• •
Updated: 6 Dec 2018, 10:34 AM IST
gold price hike in Diwali 2018 season
gold price hike in Diwali 2018 season

जबलपुर। सोने के गहने किसे पसंद नहीं हैं। यदि इनकी कीमत बाजार से कहीं अधिक कम हो तो लोगों में खरीदने का क्रेज और बढ़ जाता है। सिहोरा में एक सुनार ऐसा ही है जो कम दामों पर ज्वेलरी खरीदने बेचने का काम करता है। लेकिन जब इसकी हकीकत पुलिस को पता चली तो सब हैरान हो गए। जानिए पूरी वजह...

news facts-

लूट के जेवर खरीदने वालों को गोटेगांव पुलिस ने सिहोरा से दबोचा
तीन आरोपियों ने मिलकर एक दिसंबर को गोटेगांव में वृद्धा के घर में घुसकर की थी लूट

सिहोरा के वार्ड नंबर 4 के हैं आरोपित

गोटेगांव से सिहोरा पहुंची पुलिस की टीम ने बुधवार को गोटेगांव में हुई लूट के मामले में जेवर खरीदने वाले दो आरोपियों को उनके घर से दबोच लिया आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने खरीदे गए जेवर बरामद कर लिए हैं। गोटेगांव पुलिस दोनों आरोपियों को अपने साथ ले गई। गोटेगांव पुलिस करीब पांच बजे सिहोरा थाने पहुंची। मामले की जानकारी सिहोरा टीआई को देने के बाद स्थानीय पुलिस के साथ वार्ड क्रमांक चार कटरा मोहल्ला निवासी अजय साहू (28) पिता भारत साहू, कंकाली मोहल्ला निवासी अंकित साहू (28 ) पिता रतन साहू को घर से दबोच लिया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने लुटेरों से खरीदा गया लूट का माल भी बरामद कर लिया है। लुटेरों ने गोटेगांव में वृद्धा से लूटे जेवर सिहोरा के दोनों युवकों को करीब ₹40000 में बेचा था। पकड़े गए लुटेरों की निशानदेही पर गोटेगांव पुलिस ने लूट का माल खरीदने वाले दोनों आरोपियों को सिहोरा से दबोच लिया।

गोटेगांव टीआई निरंजन राजपूत ने बताया कि एक दिसंबर को गोटेगांव जबलपुर रोड नेहरू वार्ड निवासी सावित्री जैन (75) को तीन आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया और पहने सोने के जेवर चूड़ी, झुमके, चैन लगभग तीन तोला लूटकर ले गए। सावित्री पति की मौत के बाद घर पर अकेली रहती थी। आरोपितो में एक गोटेगांव तथा दो कटनी के युवक शामिल थे। लुटेरों ने सावित्री को सब्जी देने के बहाने घर से बाहर बुलाया बाहर। बाहर आते ही सिर पर डंडे से हमला कर घायल कर दिया। लुटेरे वृद्धा के पहने जेवर लेकर फरार हो गए। वृद्धा ने लुटेरों में एक को स्थानीय बोलचाल की भाषा पर गोटेगांव का होने की पहचान की। पुलिस ने स्थानीय लुटेरे को गोटेगांव से पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान उसने कटनी के दो युवकों के साथ लूट की वारदात को अंजाम देना बताया।

Updated on:
6 Dec 2018, 10:34 AM IST
Published on: