जबलपुर

मंडी मदार टेकरी में पहुंची पुलिस से झड़प, एफआईआर दर्ज

-हनुमानताल मंडी मदार टेकरी में सोशल डिस्टेंसिंग तोड़ रहे परिवार को समझा रही थी पुलिस, विवाद करने वाले परिवार के सात लोगों पर एफआईआर
2 min read
sp_sidharth_bhuguda1.jpg
police clash

जबलपुर। मंडी मदार टेकरी में घर के सामने भीड़ लगाकर बैठे परिवारजनों को पुलिस ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए कहा तो वे भडक़ गए। महिला सहित परिवार के लोग पुलिस से भी बहस करते हुए झड़प करने लगे। एक ने तो पुलिस का डंडा छीनने तक का प्रयास किया। कुछ बुद्धजीवियों ने मामले में दखल दी और हंगाम कर रहे परिवार को डांट कर अंदर भेजा। पुलिस ने मामले में सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है।

IMAGE CREDIT: patrika

कोरोना प्रभावित क्षेत्र में पहुंची थी पुलिस
जानकारी के अनुसार मंडी मदार टेकरी निवासी नफ्फा कबाड़ी, नज्जो, वहीदा, वसीम, नई, गुड्डू व जग्गा कुरैशी घर के सामने एक साथ बैठे थे। इसी थाना क्षेत्र के चांदनी चौक में अब तक २८ लोग कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी सहित थाने का बल लॉकडाउन का पालन कराने पहुंची। बुधवार शाम छह बजे के लगभग पुलिस मंडी मदार टेकरी पहुंची तो उक्त लोगों को घर के सामने बैठा पाया। मना करने पर सभी लोग भडक़ गए।

IMAGE CREDIT: patrika

पुलिस से बहस, डंडा छीनने का प्रयास
पुलिस से बहस करते हुए उनका डंडा छीनने का प्रयास किया। पुलिस माइक से सभी को लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग के लिए कहती रही, लेकिन वे पुलिस ने अभद्रता करते रहे। आखिर में वहां के कुछ लोग सामने आए और बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। पुलिस ने सभी के खिलाफ धारा १८८ भादवि का प्रकरण दर्ज कर लिया।

IMAGE CREDIT: patrika

एसपी की अपील-
एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने कहा कि संस्कारधानीवासी कोरोना संक्रमण का यह कठिन दौर है। वर्तमान समय में धैर्य व अनुशासन बनाए रखे। कोरोना का चक्र तोडऩे का सबसे आसान तरीका सामाजिक दूरी है। वहीं दूसरा तरीका व्यक्तिगत स्वच्छता का। ऐसे में पुलिस व स्वास्थ टीम का सहयोग करें।

Updated on:
30 Apr 2020 11:54 pm
Published on:
30 Apr 2020 11:48 pm