जबलपुर

शीतलहर का प्रकोप जारी, सुबह कोहरे के कारण हालात और बदतर

-कोहरा और शीतलहर ने बढ़ाई गलन
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Jan 2021, 2:38 PM IST
कोहरे की चादर में लिपटी सुबह
कोहरे की चादर में लिपटी सुबह

जबलपुर. शितलहर का प्रकोप लगातार चौथे दिन जारी है। बुधवार की सुबह भी कोहरे की चादरों से लिपटी रही। बुधवार को भी उत्तरी हवा दो किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है। हालांकि दिन में धूप खिलने से दिन में लोगों ने थोड़ी राहत ली। वैसे सुबह 11.30 बजे का तापमान 19 डिग्री सेल्सियस था। सुबह नमी 90 प्रतिशत दर्ज की गई। इसके चलते घर के अंदर लोगों को गलन का अहसास होता रहा।

वैसे मंगलवार इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। मंगलवार को दिन में अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री था, जो सामान्य से छह डिग्री कम है। धुंध और कोहरे के चलते दृश्यता 600 मीटर तक पहुंच गई। मौसम विभाग का अनुमान है कि अभी ठंड से दो-तीन दिन और राहत नहीं मिलने वाली है। बुधवार को सुबह दस बजे धूप निकलने से लोगों को हल्की राहत मिली। लेकिन घरों के अंदर गलन बरकरार है।

अधारताल स्थिम मौसम विभाग केंद्र के वैज्ञानिक सहायक देवेंद्र तिवारी की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद दक्षिणी असम के ऊपर एक चक्रवात सक्रिय है। इसके चलते दक्षिणी छत्तीसगढ़ से होकर विदर्भ-दक्षिणी मध्य महाराष्ट्र तक एक ट्रफ लाइन समुद्र तल से 0.9 किमी की ऊंचाई पर बनी हुई है। इसकी वजह से मौसम में ये बदलाव दिख रहा है। बुधवार को जबलपुर में 600 मीटर की दृश्यता रही। वहीं टीकमगढ़ (50 मीटर), नौगांव (200-500 मीटर), दमोह (200-500 मीटर), रीवा (500-1000 मीटर), उमरिया (1000 मीटर) रही।

Published on: