जबलपुर

दो दिन बाद फिर बढ़ेगी ठंड, हवा का रुख बदलने और चक्रवात के असर से छाए बादल

दो दिन बाद फिर बढ़ेगी ठंड, हवा का रुख बदलने और चक्रवात के असर से छाए बादल

less than 1 minute read
Nov 28, 2025
Cold weather

Cold weather : शहर में नवंबर की शुरूआत में शीतलहर का असर देखने को मिला। लेकिन,फिलहाल हवा का रुख बदलने और चक्रवात के असर से बादल छाए हैं और तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं हो रही है। गुरुवार को भी जबलपुर में मौसम साफ और शुष्क रहा। हवा की गति 4 किलोमीटर प्रति घंटा के आसपास रही। बादलों के चलते दिन में ठंडक महसूस हुई। मौसम विभाग की मानें तो दो दिन बाद मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। तापमान में धीरे धीरे गिरावट आएगी, जिससे ठंड का असर तेज होने लगेगा। दिसंबर के पहले सप्ताह में अच्छी ठंड पड़ने का अनुमान है। जबलपुर संभाग सहित पूर्वी मध्यप्रदेश में रात का तापमान 2-3 डिग्री गिर सकता है। शुक्रवार को जबलपुर में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। तापमान में अधिक फेरबदल होने की संभावना कम है।

Cold weather : सामान्य से अधिक रात का पारा

गुरुवार को हवा की रफ्तार कम होने से व बादल छाने के चलते रात का न्यूनतम तापमान हल्का बढ़ा। यह 13.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री अधिक रहा। सुबह शाम कोहरा नजर आया ।सर्द हवा के कारण सुबह व सूरज ढलते ही कड़ाके की ठंड महसूस की गई। दिन में भी अधिकतम तापमान हल्का बढ़ा। यह 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य था। जबकि हवा में नमी 78 फीसदी दर्ज हुई।आने वाले दो दिनों में रात के तापमान में गिरावट की संभावना नहीं है।

Updated on:
28 Nov 2025 12:50 pm
Published on:
28 Nov 2025 12:03 pm
Also Read
View All

अगली खबर