4 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Iran-Israel War के चलते दोहा में फंसी भारतीय बास्केटबॉल टीम, एमपी के तुशाल सिंह भी शामिल

Iran-Israel War : दोहा में फंसी भारतीय बास्केटबॉल टीम, जबलपुर के तुशाल सिंह भी दल में शामिल हैं। विश्व कप 2027 एशियाई क्वालीफायर खेलने टीम कतर गई थी। उड़ानें रद्द होने से लेबनान नहीं जा सकी टीम।

less than 1 minute read
Google source verification
Iran-Israel War

दोहा में फंसी भारतीय बास्केटबॉल टीम (Photo Source- Patrika)

Iran-Israel War : पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और हवाई सेवाओं के बाधित होने के कारण भारतीय सीनियर पुरुष बास्केटबॉल टीम कतर की राजधानी दोहा में फंस गई है। 18 सदस्यीय दल में 12 खिलाड़ी शामिल हैं, जिनमें मध्य प्रदेश के जबलपुर में पदस्थ रेलवे खिलाड़ी तुशाल सिंह भी शामिल हैं।

बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया (बीएफआई) के महासचिव कुलविंदर सिंह गिल के अनुसार भारतीय टीम एफआईबीए विश्व कप 2027 के एशियाई क्वालीफायर में भाग लेने 25 फरवरी को कतर पहुंची थी। टीम को शनिवार को अगला मुकाबला खेलने के लिए लेबनान रवाना होना था, लेकिन क्षेत्र में युद्ध जैसी स्थिति और उड़ानों के रद्द होने के कारण पूरी टीम दोहा में ही रुक गई है।

स्वदेश वापसी के प्रयास जारी

अमेरिकी मुख्य कोच स्कॉट फ्लेमिंग के नेतृत्व में भारतीय दल फिलहाल सुरक्षित स्थान पर ठहरा हुआ है। बीएफआई और कोच संजीव ओझा के अनुसार खिलाड़ियों की सुरक्षित स्वदेश वापसी के लिए विदेश मंत्रालय, खेल मंत्रालय और दोहा स्थित भारतीय दूतावास से लगातार संपर्क किया जा रहा है। कतर बास्केटबॉल फेडरेशन भी भारतीय टीम की सुरक्षा सुनिश्चित करने में सहयोग कर रहा है।