जबलपुर

पांच दिन से 10 के नीचे आया पारा, उत्तर भारत से ठंडी-राजस्थान से आ रही है सूखी हवा

पांच दिन से 10 के नीचे आया पारा, उत्तर भारत से ठंडी-राजस्थान से आ रही है सूखी हवा

2 min read
Nov 18, 2025

cold winds : उत्तर भारत से आ रही बर्फीली और राजस्थान से आ रही सूखी हवा के असर से मध्य नवंबर में ही कड़ाके की ठंड शहर में भी पड़ रही है। शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। रा सामान्य से काफी नीचे दर्ज किया जा रहा है। पांच दिन से शहर में रात का तापमान 10 डिग्री के नीचे दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार यह शीतलहर की स्थिति है। आगामी दो दिन तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने के आसार हैं। 20 नवंबर के बाद शीतलहर से राहत मिलने की उम्मीद है। मंगलवार को भी जबलपुर सहित सम्भाग के जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है।

Image Source - Pexels

cold winds : मौसम विभाग के अनुसार मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे चला जाता है और सामान्य से 4.5 डिग्री कम होता है, तब शीतलहर मानी जाती है। इस स्थिति में हवा का तापमान असामान्य रूप से गिर जाता है। एक बड़े क्षेत्र में बहुत ठंडी हवा चलती है। सोमवार को रात का न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से पांच डिग्री कम था। सुबह-शाम कोहरा नजर आया। दिन का अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से तीन डिग्री कम था। हवा में नमी 82 फीसदी दर्ज हुई।

Image Source - Pinterest

cold winds : मौसम विभाग के अनुसारहवा का रुख फिलहाल उत्तर-पूर्वी और उत्तरी बना हुआ है। दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और श्रीलंका के पास बना निम्न दबाव का क्षेत्र सक्रिय था। इसके धीरे-धीरे पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ने के संकेत हैं। अगले दो दिन तक मौसम ऐसा ही रहेगा। इसके बाद निम्न दबाव के क्षेत्र के आगे बढ़ने से ठंड से कुछ राहत मिलने की संभावना है।

Updated on:
18 Nov 2025 11:32 am
Published on:
18 Nov 2025 11:31 am
Also Read
View All

अगली खबर