जबलपुर

weather update: शीतलहर से ठिठुरा प्रदेश, बेहाल हुआ जनजीवन

शनिवार को सीजन की सबसे सर्द सुबह, रात में सडक़ों पर जल्दी पसरा सन्नाटा

less than 1 minute read
Jan 31, 2021
coldest city in madhya pradesh, lowest temperature in mp
coldest city in madhya pradesh, lowest temperature in mp

जबलपुर। रविवार को धूप जरूर निकली है लेकिन बर्फीली सर्द हवाओं के चलते लोगों को कंपकंपी छूट रही है। शाम के 4 बजे से ही सूरज की तपिश ठंडी पडऩा शुरू हो जाती है। जिससे ठंड रात को सर्द हवाओं से कंपा देती है। आने वाले एक सप्ताह में मौसम अभी ऐसा ही बना रह सकता है। हिमालय की वादियों से टकराकर आ रही सर्द हवा से शहर कंपकंपा रहा है। शनिवार को न्यूनतम पारा गोता लगाकर 4.8 डिग्री पहुंच गया। शनिवार को सीजन की सबसे सर्द सुबह थी। तेज ठंड की वजह से लोगों की देर सुबह से हुई। दिन में भी सर्द हवा चुभती रही। शाम से गलन वाली ठंड महसूस होने लगी। रात को ठंड से ठिठुरन हुई। सडक़ों पर जल्दी सन्नाटा पसर गया। उत्तरी हवा के औसतन तीन किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चलने के कारण शनिवार को पारे में तेज गिरावट आई।

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 21.9 और न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सी था। शनिवार को अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री दर्ज हुआ। दिन और रात के तापमान के बीच 17.6 डिग्री का अंतर रहा। मौसम विज्ञान केन्द्र में वैज्ञानिक सहायक देवेन्द्र कुमार तिवारी के अनुसार मराठवाड़ा से लेकर दक्षिणी महाराष्ट्र व तटीय कर्नाटक से होते हुए उत्तरी केरल तक एक ट्रफ लाइन सक्रिय है। मौसम शुष्क बना हुआ है। हवा की दिशा उत्तरी है। इससे आने वाले एक-दो दिन ठंड का दौर जारी रहने की सम्भावना है।

Published on:
31 Jan 2021 12:10 pm