जबलपुर

ब्रेकिंग न्यूज: कांग्रेस नेता की फार्चूनर कार जलाई, पूरी कांग्रेस सडक़ पर आई, एसपी को दिया ज्ञापन- देखें वीडियो

ब्रेकिंग न्यूज: कांग्रेस नेता की फार्चूनर कार जलाई, पूरी कांग्रेस सडक़ पर आई, एसपी को दिया ज्ञापन- देखें वीडियो
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Feb 2023, 4:23 PM IST
Congress leader
Congress leader

जबलपुर। कांग्रेस नेता की फॉर्चूनर कार में आग लगाने वालों को छह दिनों बाद भी पुलिस द्वारा गिरफ्तार नहीं किया गया है। जिसके बाद पूरी शहर कांग्रेस गुस्से में है। गुरुवार को नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं महापौर जगतबहादुर सिंह अन्नू, विधायक विनय सक्सेना समेत शहर के कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने एसपी ऑफिर में विरोध प्रदर्शन किया।

विनय सक्सेना ने कहा जब पार्टी के बड़े नेताओं के साथ ऐसा हो रहा है तो सोचिए आम जनता के साथ कैसा होता होगा। छह दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस एक भी अपराधी का पता नहीं लगा पाई। महापौर जगतबहादुर सिंह अन्नू ने कहा शहर में कानून व्यवस्था ध्वस्त है, अपराधी खुलेआम वारदातों को अंजाम देने के बाद घूम रहे हैं और पुलिस उन्हें पकड़ तक नहीं पा रही है।

उल्लेखनीय है कि चेरीताल परिजात बिल्डिंग निवासी कांग्रेस नेता रीतेश अग्रवाल की फार्चूनर कार क्रमांक एमपी20सीडी 7755 में अपराधिक तत्वों द्वारा 18 फरवरी की रात्रि लगभग 3.00 बजे आग लगा दी गई थी। जिसकी रिपोर्ट थाना कोतवाली में दर्ज कराई गई। इसके बाद भी अपराधी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

कांग्रेसियों का कहना है कि इन 6 दिनों के दरम्यान अपराधी शहर में अन्य स्थानों पर अपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हों इसलिए उनका पकड़ा जाना बहुत जरूरी हो गया है। तीन दिनों में यदि आरोपी गिरफ्तार नहीं किए गए तो कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी।