जबलपुर

Congress leader बोले – सोनिया, राहुल संविधान बचाने में लगे, मुख्यमंत्री पंगु हैं…

संविधान बचाने के लिए मऊ से शुरुआत होगी, फिर ब्लाक, जिला,व मंडल में इसे गति दी जाएगी।

2 min read
Jan 22, 2025
Congress leader

Congress leader : भाजपा की सरकार संविधान को बदलने, छेड़छाड़ की लगातार कोशिश हो रही है। केवल सोनिया गांधी, राहुल गांधी संविधान को बचाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। संविधान बचाने के लिए मऊ से शुरुआत होगी, फिर ब्लाक, जिला,व मंडल में इसे गति दी जाएगी। उक्त बात कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने जबलपुर में पत्रकारवार्ता के दौरान कहीं।

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा लोकसभा चुनाव के पहले भाजपा ने कहा था अगर 4 सौ सीटें आईं तो संविधान बदल देंगे। भाजपा के नेता हर जगह आरएसएस की विचारधारा के लोगों को बैठाना चाहते हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री पंगु हैं, वे कुछ नहीं कर सकते। वहीं मोहन भागवत कहते हैं राम मंदिर बना तो देश आजाद हुआ, भाजपा अपना इतिहास बनाना चाहती है। आज अभिव्यक्ति को लेकर नियम कानून बदले जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस संविधान बचाने 27 को रैली करने वाली है। इसलिए भाजपा सुनियोजित षड्यंत्र से लोगो को मुद्दों से भटकाती नजर आ रही है।

Congress leader : ये भी बातें कहीं

  • मोदी मन की बात तो कहते हैं किसी के मन की बात नहीं सुनते
  • कमीशन, भ्रष्टाचार की सरकार है
  • अमित शाह ने संसद में अंबेडकर जी का अपमान किया
  • पहले गांधी के चरित्र का हनन करते आए गोडसे को महिमा मंडित किया
  • देश की आजादी 2024 में कही, ये स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का अपमान है
  • देश की एकता अखंडता के लिए इंदिरा, राजीव ने कुर्बानी दी

Congress leader : पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव का बयान

  • संविधान की रक्षा के लिए निकाली जा रही है यात्रा
  • संविधान को बीजेपी की सरकार नष्ट करने का प्रयास कर रही है
  • देश के संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस संघर्ष कर रहीं है
  • बाबा साहब अम्बेडकर की जन्मभूमि पर यात्रा की शुरुआत करेगी
  • कांग्रेस के इस अभियान को सफल बनाने का आह्वान कर रहे हैं
  • संविधान की रक्षा करना जरुरी हो गया है.
Also Read
View All

अगली खबर