जबलपुर

उपचुनाव : मतगणना से पहले कांग्रेस नेता विवेक तन्खा ने किया जीत का बड़ा दावा, विधायकों की खरीद-फरोख्त पर तोड़ी चुप्पी

राज्यसभा सांसद और कांग्रेस के दिग्गज नेता विवेक तंखा ने भी कांग्रेस पार्टी को एक बार फिर प्रदेश की सत्ता में आने का दावा किया है।

2 min read
उपचुनाव : मतगणना से पहले कांग्रेस नेता विवेक तन्खा ने किया जीत का बड़ा दावा, विधायकों की खरीद-फरोख्त पर तोड़ी चुप्पी

जबलपुर। मध्य प्रदेश में संपन्न हुए 28 सीटों पर उपचुनाव के नतीजे सामने आने अब कुछ ही घंटे शेष रह गए हैं। इसे लेकर जहां राजनीतिक दलों द्वारा जीत को लेकर बड़े-बड़े दावे किए जा रहे है। पार्टी नेता हों या प्रत्याशी दोनो ही खुलकर उपचुनाव में अपनी जीत के पक्ष में बता रहे हैं। हालांकि, कुछ नेताओं तो एग्जिट पोल पर ही सवाल खड़े कर दिये हैं। इसी बीच राज्यसभा सांसद और कांग्रेस के दिग्गज नेता विवेक तंखा ने भी कांग्रेस पार्टी को एक बार फिर प्रदेश की सत्ता में आने का दावा किया है। तंखा ने कहा है कि, कांग्रेस उपचुनाव में कम से कम 20 सीटों पर जीत दर्ज करने जा रही है। उन्होंने कहा कि, ये दावा मेने क्षेत्रों में लोगों से व्यक्तिगत, सार्वजनिक स्तर पर राय लेने के बाद किया है। उन्होंने कहा कि, इस हिसाब से ही मेरा अनुमान है कि, कांग्रेस के पाले में 20 सीट निश्चित तौर पर आ रही हैं।


एक बार फिर प्रदेश में परचम लहराएगी कांग्रेस- तंखा

शनिवार को मध्य प्रदेश के जबलपुर पहुंचे राज्यसभा सांसद विवेक तंखा ने मीडिया बातचीत में कहा कि, प्रदेश की जनता कांग्रेस से गद्दारी कर बीजेपी में जाने वाले 22 विधायकों द्वारा 35 करोड़ की रकम लेने की बात को महसूस कर चुकी है। वहीं, प्रदेश में उन सभी गद्दारों की जमकर आलोचना हो रही है, जिसके चलते ये निश्चित है कि, कांग्रेस 28 विधानसभा सीटों पर होने वाले इस उपचुनाव के जरिये एक बार फिर प्रदेश में अपना परचम लहराएगी।


इस बात के सबूत का किया दावा

बीजेपी पर आरोप लगाते हुए विवेक तंखा ने कहा कि, ये बात तो सभी जान चुके हैं कि, भाजपा ने कांग्रेस के विधायकों को लालच देकर अपने दल में खींचा है। साथ ही, उन्होंने ये भी कहा कि, खरीद फरोख्त का सिलसिला भाजपा आगे भी जारी रखेगी। इसी खरीद-फरोख्त के दम पर बीजेपी ने प्रदेश में अपनी सरकार बनाई है और राजनीति में एक गलत परंपरा की शुरुआत की है। राज्यसभा सांसद विवेक तंखा ने कहा कि, प्रदेश की जनता बहुत अच्छे से समझ रही है कि लोकतांत्रिक राजनीति को भारतीय जनता पार्टी किस तरफ लेकर जा रही है। वहीं, भाजपा के खिलाफ बड़ा खुलासा करचते हुए उन्होंने कहा कि, कांग्रेस से बागी हुए विधायकों को कर्नाटक में ठहराने और हवाई यात्रा का खर्च बीजेपी ने अपने खाते से वहन किया, जिसके सबूत उनके पास मौजूद हैं।

Published on:
09 Nov 2020 06:36 pm
Also Read
View All