
जबलपुर। कोरोना काल में लोगों की मदद करने तथा वर्तमान में कांग्रेस द्वारा उपचुनाव में बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर लगातार मीटिंग कर रहे जबलपुर उत्तर मध्य के कांग्रेस विधायक विनय सक्सेना को कोरोना हो गया है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया फेसबुक पर वीडियो संदेश जारी कर दिया है। विनय सक्सेना लॉकडाउन के द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहे, नियमों का पालन भी किया लेकिन आज उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। उनके संपर्क में आए लोगों को भी उन्होंने खुद ही सूचित करते हुए तत्काल जांच कराने की अपील भी की है।
ये लिखा सोशल मीडिया पर संदेश
COVID-19 के इस दौर में मेरी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है। पूरी सतर्कता बरतने के साथ, आप सबके के बीच लगातार बना रहा परंतु में संक्रमित हो गया।* खैर मैं इससे लड़ रहा हूँ और इसे हराकर ही मानूँगा। मैं उन सभी लोगों से भी आग्रह करता हूँ जो मेरे सम्पर्क में आए हैं कि सुरक्षा और सतर्कता के लिए वे सभी लोग भी अपना कोरोना टेस्ट करवा लें एवं अपने घर पर कोरेंटाइन हो जाएं। संक्रमित रहते हुए मैं फिलहाल आप लोगों के बीच तो नहीं आ सकूंगा। *संक्रमित हुआ हूं लेकिन मेरे क्षेत्रवासियों की सहायता करने का कार्य नहीं रुकेगा। आप किसी भी समस्या के लिए मुझसे संपर्क कर सकते हैं। मेरी टीम और साथीगण आपकी सेवा में सदा तत्तपर रहेंगे।