जबलपुर

corona cases: कोरोना से स्वस्थ होने पर 48 डिस्चार्ज, 59 नए संक्रमित मिले

कोरोना से स्वस्थ होने पर 48 डिस्चार्ज, 59 नए संक्रमित मिले

3 min read
Dec 12, 2020
Preparation of Corona vaccine intensified, expected this month in bhilwara

जबलपुर/ कोरोना से स्वस्थ होने पर शुक्रवार 11 दिसम्बर को 48 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है । वहीं बीते चौबीस घण्टे के दौरान मिली 1 हजार 713 सेम्पल की परीक्षण रिपोर्ट्स में कोरोना के 59 नये मरीज सामने आये हैं । आज डिस्चार्ज हुये 48 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 14 हजार 058 हो गई है और रिकवरी रेट 95.23 प्रतिशत हो गया है । कल गुरुवार की शाम 6 बजे से आज शुक्रवार की शाम 6 बजे तक चौबीस घण्टे के दौरान आये 59 कोरोना संक्रमितों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों की संख्या 14 हजार 762 हो गई है । पिछले चौबीस घण्टे में कोरोना से किसी भी व्यक्ति की मृत्यु की रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है । कोरोना से मृत होने वाले मरीजों की संख्या 228 ही है । जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस 476 हो गये हैं । आज कोरोना टेस्ट हेतु 1 हजार 544 व्यक्तियों के सेम्पल लिये गये

शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव पाये गये 59 व्यक्तियों में लॉर्डगंज निवासी 55 वर्षीय पुरूष, ऑफिसर्स कॉलोनी नर्मदा रोड ग्वारीघाट निवासी 27 वर्षीय युवक, आराधना प्रेम मन्दिर चौक राईट टॉउन निवासी 26 वर्षीय युवती, ग्राम ददरगवां निवासी 35 वर्षीय महिला, ग्राम नर्रई गौर बरेला निवासी 30 वर्षीय महिला, वार्ड नम्बर सोलह खितौला निवासी 46 वर्षीय महिला, कालीमठ मन्दिर के पास मदनमहल निवासी 64 वर्षीय पुरूष, शक्तिनगर निवासी 59 वर्षीय पुरूष, उदय नगर नम्बर एक रांझी निवासी 49 वर्षीय पुरूष, हर्षित नगर यादव कॉलोनी निवासी 39 वर्षीय महिला, शास्त्री नगर निवासी 43 वर्षीय महिला, त्रिपुरी चौक गंगानगर निवासी 27 वर्षीय युवती, अवधपुरी ग्वारीघाट निवासी 28 वर्षीय युवक, राईट टॉउन निवासी 27 वर्षीय युवती एवं 56 वर्षीय पुरूष, अशोका हॉल स्कूल के पास शिवनगर निवासी 12 वर्ष का बालक, सरस्वती कॉलोनी सुहागी निवासी 25 वर्षीय युवती, शिवनगर के पास बंधैया मोहल्ला शांतिनगर निवासी 63 वर्षीय पुरूष, एपीआर कॉलोनी निवासी 67 वर्षीय महिला, मेडिकल कॉलेज का 27 वर्षीय चिकित्सक , पुलिस थाने के पीछे प्रेमसागर निवासी 30 वर्षीय पुरूष, अमखेरा बायपास निवासी 53 वर्षीय पुरूष, समीक्षा टॉउन फेज टू घमापुर निवासी 35 वर्षीय पुरूष, करमेता बस डिपो शारदा नगर निवासी 42 वर्षीय पुरूष, शक्ति नगर मदनमहल निवासी 35 वर्षीय पुरूष, पंजाब बैंक कॉलोनी चेरीताल निवासी 54 वर्षीय पुरूष, साठिया कुआँ निवासी 22 वर्षीय युवती, आशा नगर आधारताल निवासी 31 वर्षीय पुरूष, दीवान आधारसिंह वार्ड निवासी 33 वर्षीय पुरूष, ग्राम आमानाला निवासी 9 वर्ष का बालक, कछपुरा माल गोदाम निवासी 22 वर्षीय युवती, राईट टॉउन निवासी 54 वर्षीय पुरूष, 51 वर्षीय महिला और 22 वर्षीय युवती, गुलौआ चौक निवासी 27 वर्षीय युवक, त्रिमूर्ति नगर निवासी 39 वर्षीय पुरुष और 38 वर्षीय महिला, सेंट्रल जेल का 22 वर्षीय युवक, अंचल विहार ड्यूप्लेक्स निवासी 65 वर्षीय पुरूष एवं 59 वर्षीय महिला, जे एम एन्क्लेव निवासी 4 वर्ष का बालक और 30 वर्षीय महिला, एमआईजी धनवन्तरी नगर निवासी 23 वर्षीय युवक, ग्राम सिंघुली निवासी 36 वर्षीय पुरूष एवं 49 वर्षीय महिला, वार्ड नम्बर ग्यारह मझगवाँ निवासी 20 वर्षीय युवती, वार्ड नम्बर सतरह मझगवाँ निवासी 18 वर्षीय युवती, ग्राम बरगवां निवासी 8 और 9 वर्षीय बालक, हर्ष नगर महाराजपुर निवासी 45 वर्षीय पुरूष, स्मार्ट सिटी के पास दमोहनाका निवासी 50 वर्षीय महिला, सुपर मार्केट के पास सतना बिल्डिंग निवासी 54 वर्षीय पुरूष, आनन्द नगर आधारताल निवासी 27 वर्षीय युवती, साऊथ सिविल लाइन निवासी 40 वर्षीय पुरूष तथा फेज टू नवनिवेश कॉलोनी गढा निवासी 62 वर्षीय पुरूष शामिल है ।

Updated on:
12 Dec 2020 09:43 am
Published on:
12 Dec 2020 09:22 am
Also Read
View All