
कटनी/नरसिंहपुर। पत्रिका के बेटी एट वर्क अभियान के तहत बेटी दिवस के उपलक्ष्य में नगर के अनेक प्रतिष्ठित व्यवसायी अपनी बेटियों को अपने प्रतिष्ठान पर लाए। जहां बेटियों की पापा की कुर्सी पर बैठकर काम की बारीकियां जानी एवं यह भी जाना कि किन प्रतिकूल परिस्थितियों में उनके पिता क ड़ी मेहनत कर रुपए कमाते हैं। नगर की प्रतिष्ठित किराना दुकान राजेंद्र किराना के संचालक अरुण कौरव अपनी पुत्री रानू कौरव (16) को पत्रिका अभियान के तहत दुकान पर लाए। जहां रानू कौरव ने कहा बहुत गर्व होता है जब आपकी शिक्षा अपने पापा के काम आती है। मुझे ऐसा नहीं लगता कि लड़के ही व्यपाार कर सकते हैं। आज लड़कियां हर क्षेत्र में आगे आ रही हैं। एकबार किसी ने पापा से पूछा कि बेटी का रानू नाम लड़कों जैसा नहीं लगता। इस पर पापा ने कहा कि उसका नाम ही नहीं मेरी बेटी भी लड़के से कम नही है। एक लड़की सब कुछ कर सकती है। वो घर भी सम्हाल सकती है और बिजनेस भी।
बेटी ने जाना मम्मी कैसे पल भर में मम्मी दूर कर देती हैं वर्षों की तकरार...
कटनी। पति और पत्नी के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर बरसों से चली आ रही तकरार को चंद मिनटों की पर चर्चा में महिला परामर्श केंद्र की मेंबर इस तकरार को खत्म कर देती हैं। महिला परामर्श केंद्र की मेंबर शाहीन सिद्दकी अपनी बेटी ताजवर सिद्दीक़ी को ऑफिस लेकर पहुंची और बताया कि कैसे वह इस पूरी गतिविधि को अंजाम तक पहुंचाती हैं। बेटी ने उनके पूरे कार्यप्रणाली को समझा। शाहीन सिद्दीकी ने पत्रिका किस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि निश्चित ही बेटियों को इस अभियान से संबल मिलेगा और वह समाज में और भी सशक्त होगी।
कटनी - चीफ बुकिंग सुपरवाइजर केके दुबे ने अपनी बेटी प्रज्ञा दुबे को बताया कि किस तरह स्टेशन यात्रियों की समस्या का समाधान किया जाता है टिकट बुकिंग करते समय किन बातों का ध्यान रखना पड़ता है।
कटनी - शासकीय तिलक कॉलेज के सहायक प्राध्यापक रुक्मणि प्रताप सिंह ने पत्रिका के बिटिया @work अभियान की तारीफ की.
कटनी - दवा व्यापारी ऋषिका ने अपने पिता नीरज चौदहा की शॉप में पहुच कर जानी उनकी वर्किंग। ऋषिका ने कहा कि दवा कारोबार में जीवन रक्षक दवाओं को लोगो तक पहुचाने में कितनी सावधानी रखनी चाहिए ये आज पता चला।