जबलपुर

डिजिटल इंडिया: इन 12 गांवों के सभी लोग वाइफाइ से कनेक्ट, इंटरनेट के इस्तेमाल में हैं मास्टर

मध्यप्रदेश में दूसरे नंबर पर यह जिला
2 min read
• •
Updated: 5 May 2018, 11:03 AM IST
digital india portal e choupal in hindi,e choupal model,e-choupal in madhya pradesh,itc e-choupal in madhya pradesh,digital india platform,digital india payment,digital india project,pm modi digital india,narendra modi digital india plan,digital village india ,digital village india jobs,digital village in madhya pradesh,Jabalpur,
digital india portal e choupal in hindi

जबलपुर। बम्नौदा गांव में भी अब आप वाइफाइ के जरिए यूट्यूब पर वीडियो देख सकते हैं। सिलुओं गांव में बैठकर देश के किसी भी कोने में वीडियो कांफ्रें सिंग कर सकते हैं। छतरपुर, निपनिया गांव के लोग भी अब फे सबुक, वाट्सएप पर आ गए हैं। पीएम के डिजिटल इंडिया मिशन व इ-चौपाल योजना के तहत पनागर के कं दराखेड़ा, केवलारी, सिंगौद, बरौदा, कुशनेर, सरसवां, रिठौरी व विरनीर समेत पनागर के 12 गांवों को इंटरनेट सुविधा सम्पन्न बना दिया गया है। इसके साथ ही डिजिटल इंडिया के सपने को पूरा करने में जिला का नाम प्रदेश में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है।

10 रुपए में 1 जीबी डेटा
जानकारी के अनुसार पहले इन गांवों में मोबाइल नेटवर्क बहुत कमजोर था, लेकिन अब यहां के ग्रामीणों को 10 रुपए में एक जीबी डेटा तीन दिन के लिए मिल जाता है, दो किलोमीटर के दायरे में नेटवर्क मिलता है। वाइफाइ सुविधा देने के मामले में धार 30 ग्राम पंचायतों को लाइव करने के साथ पहले स्थान पर है। जबकि, जबलपुर का दूसरा स्थान है। इससे सुविधा भी बढ़ी है।

19 गांवों में हुआ इंस्टालेशन
इ-चौपाल योजना के तहत पहले चरण में पनागर के 25 गांवों में वाइफाइ की सुविधा शुरू होना थी। इनमें से 19 गांवों में मशीनरी के इंस्टालेशन किया गया है। डिस्ट्रिक्ट इ-गवर्नेंस व सीएससी की टीम मिलकर इस प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं। इसमें पूरे गांव में कवरेज के लिए 6 एंटिना सर्किल लगाए जाते हैं। सोलर पैनल व बैटरी लगाई जाती है। संचालन के लिए गांव के ही किसी उद्यमी को रोजगार से जोड़ा जाता है। उसे रोजगार शुरू होने के बाद ५० हजार रुपए देना होता है। फिर जीवनभर के लिए सुविधा उपलब्ध हो जाती है।

जुड़ जाएंगे 25 गांव
डिस्ट्रिक्ट ई गवर्नेंस मैनेजर चित्रांशु त्रिपाठी के अनुसार डिजिटल इंडिया मिशन व इ-चौपाल योजना के तहत पनागर की 12 ग्राम पंचायतों में वाइफाइ की सुविधा शुरू हो चुकी है। पहले चरण में २५ पंचायतों में वाइफाइ की सुविधा उपलब्ध कराया जाना है। दूसरे चरण में पूरे पनागर व मझौली में काम होगा।

Published on: