जबलपुर

दुनिया के सबसे महंगे आम की रखवाली कर रहे खूंखार कुत्ते, कीमत 2.75 लाख रुपए किलो

जो आम विदेशी धरती में उगाया जाता था, अब उसे मध्यप्रदेश के जबलपुर की धरती में उगाया जा रहा है. जिसके लिए पर्याप्त वातावरण भी अनुकूल है।

less than 1 minute read
May 07, 2024

जबलपुर। तइयो नो तमांगो आम को दुनिया का सबसे महंगा आम माना जाता है। इसकी खेती जापान में होती है। लेकिन, अब इसकी खेती जबलपुर में भी हो रही है। यह आम इसलिए भी चर्चा में है, क्योंकि इसकी सुरक्षा सख्त पहरे में है। शहर से 25 किमी दूर चरगवां मार्ग स्थित बगीचे में लगे इन आमों की सुरक्षा के लिए पेड़ों के आसपास सुरक्षा गार्ड सिविल वेश में खूंखार कुत्तों के साथ दिन-रात पहरा देते हैं। सीसीटीवी कैमरे से भी नजर रखी जाती है।

आम्रपाली से लेकर अमृतांग का उत्पादन- जिले में आम की विभिन्न किस्मों का वृहद स्तर पर उत्पादन होता है। इनमें हापुस, राजापुरी, अमृतांग, अलफेंजो, नीलेश्री, सोनपरी, बॉम्बे ग्रीन, नीलम, आम्रपाली, मल्लिका, लंगड़ा, चोंसा, दशहरी, फजली, सुंदरजा, तोतापरी, कलमी समेत अन्य किस्में शामिल हैं। जिले में आम की सरकारी नर्सरी भी हैं।

2.75 लाख रुपए किलो है कीमत

इस आम की खेती करने वाले बागवान संकल्प सिंह परिहार ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 2.75 लाख रुपये किलो है। उनके अनुसार इस बार मौसम की मार से आम की बौर और अमिया को बड़ा नुकसान हुआ है। 40 प्रतिशत के लगभग ही आम सुरक्षित बच पाए हैं। उनकी बगिया में 20 से ज्यादा किस्म के आम का उत्पादन हो रहा है। आम की देसी किस्मों का भी उत्पादन हो रहा है।

Published on:
07 May 2024 01:47 pm
Also Read
View All

अगली खबर