जबलपुर

नशे में धुत ट्रक चालक ने कार को 700 मीटर तक घसीटते हुए खाई में गिराया

-कार से पहले ट्रैक्टर को मारी टक्कर-पोकलेन व जेसीबी से निकाली गई कार

less than 1 minute read
Jan 07, 2021
नशे में धुत ट्रक चालक ने कार को 700 मीटर तक घसीटते हुए खाई में गिराया

जबलपुर. नशे में धुत ट्रक चालक ने कटंगी रोड पर जम कर तांडव मचाया। जिसने भी उस दृश्य को देखा वो कांप उठे। मंजर ही ऐसा रहा। ट्रक चालक ने पहले एक ट्रैक्टर ट्राली को टक्कर मारी। फिर एक कार को अपनी चपेट में लिया और उसे करीब 700 मीटर तक घसीटते हुए खाई में गिरा दिया। फिर खुद भी उसी खाई में जा फंसा। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में पोकलेन व जेसीबी मंगवाया और कार को खाई से बाहर निकलवाया। गनीमत रही कि सभी कार सवार सही सलामत रहे। उन सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। कार में तीन लोग थे जिन्हें सिर, हाथ व पैर में चोट लगी है। वहीं नशेड़ी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

माढ़ोताल टीआइ रीना पांडेय के अनुसार बुधवार शाम लगभग 6 बजे कटंगी में रहने वाले शिक्षक आरके साहू अपने साथी संजू पांडेय और मनोज उपाध्याय के साथ कार से जबलपुर से कटंगी जा रहे थे। वो जैसे ही वह कटंगी रोड पर पहुंचे, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए। ट्रक ने कार को घसीटते हुए लगभग 700 मीटर दूर एक खाई में गिरा दिया। हालांकि गनीमत रही कि खाई में गिरने के बाद भी तीनों कार सवार सुरक्षित रहे और ट्रक भी खाई में फंसकर रुक गया। शिक्षक आरके साहू कार चला रहे थे, जो स्टेयरिंग में फंस गए थे, जिन्हें बाहर निकालने के लिए जेसीबी और पोकलेन की मदद लेनी पड़ी। उन्होंने बताया कि जांच में पता चला कि आरोपी ट्रक चालक ने उसी मार्ग पर इससे पहले एक ट्रैक्टर को भी टक्कर मारी थी।

Published on:
07 Jan 2021 03:49 pm
Also Read
View All