जबलपुर

Extreme crime : जबलपुर में मोबाइल चार्जिंग के विवाद ने लिया खूनी रंग, सात गंभीर घायल

Extreme crime : जबलपुर में मोबाइल चार्जिंग के विवाद ने लिया खूनी रंग, सात गंभीर घायल
2 min read
Aug 03, 2025
Extreme crime
Extreme crime

Extreme crime : शहर में अपराध के कारणों की इंतेहा हो रही है। छोटी-छोटी बातें खूनी भिड़ंत तक पहुंच जा रही हैं। शनिवार को हनुमान ताल क्षेत्र के आजाद नगर मोहरिया में मोबाइल चार्जिंग और उसके टूटने के विवाद में कुछ लोगों ने एक ही परिवार के पांच लोगों पर चाकुओं से वारकर लहूलुहान कर दिया। चाकूबाजी में दो आरोपी भी घायल हुए। घायलों में एक महिला भी शामिल है। सभी को विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों पर एफआइआर दर्ज की।

प्रतीकात्मक तस्वीर-एआई जेनरेटेड

Extreme crime : चार्जिंग के लिए लगाया था मोबाइल

आजाद नगर मोहरिया निवासी अकबर अंसारी पत्नी रुखसाना, बेटे सोहिल, असाब और जावेद के साथ रहता है। रुखसाना को टायफाइड है। वह शुक्रवार रात घर पर थीं। तभी पड़ोस में रहने वाले बल्लू हलीम खान का बेटा सलमान उनके घर पहुंचा और मोबाइल चार्जिंग की बात कही। रुखसाना ने बीमार होने की बात कहते हुए मना कर दिया। लेकिन, सलमान ने जिद की, तो रुखसाना ने उसका फोन चार्जिंग में लगवा दिया। थोड़ी देर बाद सलमान आया और फोन लेकर चला गया। आधी रात को उसने अकबर को फोन लगाया और कहा कि उसका मोबाइल टूट गया है। उसने मरमत के लिए दो हजार रुपए मांगे। कहा रुपए नहीं दिए, तो वह उन्हें देख लेगा।

Demo pic

Extreme crime : परिजनज आ गए आमने-सामने

शनिवार सुबह अकबर और सलमान के परिजन आमने-सामने हो गए। सलमान के भाई अरमान और पिता हलीम ने अकबर को चाकू मार दिया। उसकी आवाज सुनकर रुखसाना, सोहिल, असाब और जावेद बाहर आए, तो आरोपियों ने उन्हें भी चाकू मार दिया। असाफ, सोहिल और जावेद ने अरमान और उसके पिता बल्लू हलीम खान पर चाकू से वार कर दिया। चाकूबाजी होती देख इलाके में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने दोनों पक्षों को को अलग- किया।

Published on:
03 Aug 2025 11:44 am