जबलपुर

किसानों को झटका, खरीदी केंद्रों पर बढ़ी अमानक धान की मात्रा

कटनी व सिवनी आगे, जबलपुर में हजार मीट्रिक टन के पास आंकड़ा  

less than 1 minute read
Jan 05, 2021
धान खरीदी
धान खरीदी

जबलपुर। खरीदी के दौरान अमानक धान की मात्रा भी बढ़ रही है। इस तरह के मामले जबलपुर सम्भाग में कटनी में सबसे ज्यादा सिवनी एवं नरसिंहपुर में भी बड़ी मात्रा में अमानक धान खरीदी केंद्रों पर पकड़कर सुधार के लिए कहा गया है। जबलपुर की स्थिति ठीक नहीं है। यहां भी सभी खरीदी केंद्रों में अमानक धान आ रहा है। जिले में यह आंकड़ा एक हजार मीट्रिक टन से ऊपर पहुंच चुका है। रिजेक्ट किया धान सम्बंधित किसानों को वापस कर गया। जबलपुर जिले में 107 केंद्रों पर धान की खरीदी चल रही है। किसान समर्थन मूल्य पर उपज की बिक्री कर रहे हैं। अच्छी के साथ निम्न गुणवत्ता का धान भी बड़ी मात्रा में खरीदी केंद्रों पर आ रहा है। पूरे सम्भाग की मॉनिटरिंग नागरिक आपूर्ति निगम के जरिए हो रही है। जबलपुर में एक जनवरी तक 900 मीट्रिक टन धान रिजेक्ट किया जा चुका है। कटनी में 3506, सिवनी में 2996 और नरसिंहपुर में 2124 मीट्रिक टन धान रिजेक्ट हुआ। अमानक धान उस स्थिति में किया जाता, है जिसमें उसकी गुणवत्ता खराब हो। उसमें नमी ज्यादा हो या कचरा या बीज शासन मापदंडों के अनुरूप नहीं है। खरीदी केंद्रों पर गुणवत्ता की जांच होती है। सही मात्रा की खरीदी हो जाती है। बाकी को मानक स्तर बनाने के लिए किसानों को कहा जा रहा है।

सम्भाग की स्थिति
जिला-खरीदी-अमान्य मात्रा
जबलपुर-274184 - 870
नरसिंहपुर - 84305 - 2124
मंडला - 95703 -432
छिंदवाड़ा -1782 -00
सिवनी -170415 -2996
बालाघाट- 242067 -512
डिंडोरी -22168 -512
कटनी -226548 -3506

Published on:
05 Jan 2021 08:02 pm