जबलपुर

देवर की प्रताड़ना से तंग आ कर भाभी ने कर ली खुदकुशी

-सुसाइड नोट और परिवारजनों के बयान पर मुकदमा हुआ दर्ज

less than 1 minute read
Jan 16, 2021
देवर की प्रताड़ना से तंग आकर भाभी ने की खुदकुशी

जबलपुर. देवर के द्वारा लगातार अभद्रता करने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने से तंग आ कर रिठौरी निवासी बबिता ने कर ली खुदकुशी। उसके सुसाइड नोट और पारिवारिक सदस्यों के बयान के आधार पर देवर जितेंद्र कुमार को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

खमरिया टीआइ निरूपा पांडेय ने बताया कि 15 जनवरी को रिठौरी निवासी गंगाराम लोधी 60 ने सूचना दी कि उसके भतीजे संतोष की पत्नी बबिता पटेल (38 वर्ष) ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मौके पर जांच के दौरान मृतक के पास से सुसाइड नोट मिला जिसे जब्त कर शव को पीएम के लिए भिजवाते हुए जांच शुरू की गई। जांच में मृतक के पास से मिले सुसाइड नोट और मृतक की बेटी अंकिता (12वर्ष) तथा भाई, बहन के बयान दर्ज किए गए। उन्होंने बताया कि बबीता पटेल के पति संतोष को मुंह में कैंसर है। इस बीमारी को लेकर देवर जितेंद्र कुमार अक्सर रुपये की बात को लेकर बबिता और उसके पति संतोष को मानसिक रुप से प्रताड़ित करता था।

बबिता ने अपने पति के इलाज के लिए देवर जितेंद्र को एक लाख रुपये दिए थे। उसका हिसाब मांगने पर जितेंद्र ने हिसाब देने से इंकार कर दिया। वह अक्सर भाभी संग अभ्रद्रता करता और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता रहा। इसी प्रताड़ना से तंग आ कर बबिता ने खुदकुशी कर ली। ये बातें बबीता ने सुसाइड नोट में भी लिखी है। जांच के दौरान इन तथ्यों की पुष्टि होने पर ही पुलिस ने आरोपी रिठौरी निवासी जितेंद्र पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Published on:
16 Jan 2021 03:08 pm
Also Read
View All