जबलपुर

यहां से शुरू हुई फ्लाइट तो लगा कोई त्योहार आ गया

जबलपुर-बिलासपुर हवाई सेवा शुरू, प्रयागराज से भी मिली कनेक्टिविटी  

2 min read
Mar 02, 2021
airport jabalpur

जबलपुर। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के बीच सोमवार को हवाई सम्पर्क स्थापित हो गया। दिल्ली-जबलपुर-बिलासपुर के बीच विमान का संचालन शुरू करने वाली अलायंस एयर की फ्लाइट सोमवार को डुमना एयरपोर्ट पहुंची तो उसकी जोरदार आगवानी हुई। फ्लाइट के पहले सफर में दिल्ली से जबलपुर तक आने वाले सभी यात्रियों का डुमना एयरपोर्ट में जोरदार स्वागत हुआ। उसके बाद डुमना एयरपोर्ट से छत्तीसगढ़ के लिए पहली बार विमान ने उड़ान भरी, तो उसको भी गर्मजोशी के साथ विदाई दी गई। जबलपुर से बिलासपुर के पहले हवाई सफर के 25 यात्री साक्षी बने। इस फ्लाइट के साथ शुरू होने के साथ ही शहर को प्रयागराज की कनेक्टिविटी भी मिल गई है। दरअसल, जबलपुर से बिलासपुर जाने वाली फ्लाइट वापसी में बिलासपुर-प्रयागराज के रास्ते दिल्ली लौटेगी। दिल्ली-जबलपुर-बिलासपुर विमान सेवा के शुभारंभ अवसर पर डुमना एयरपोर्ट में आयोजित कार्यक्रम में सांसद राकेश सिंह वीसी के जरिए जुड़े। सांसद ने जबलपुर में लॉजिस्टिक हब की भरपूर सम्भावना होने की बात कही। इसके लिए अच्छी कनेक्टिविटी की आवश्यकता बताया। नई विमान सेवा से एयर कनेक्टिविटी और बेहतर होने की बात कही। कार्यक्रम में डुमना एयरपोर्ट डायरेक्टर कुसुम दास, अलायंस एयर की सीईओ हरप्रीत एसडी सिंह और भाजपा नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर उपस्थित थे।

शेड्यूल: सोम, बुध, शुक्र व रविवार
- दिल्ली से सुबह 11.50 बजे रवाना होकर दोपहर 1.50 बजे जबलपुर आएगी।
- जबलपुर से दोपहर 2.20 बजे रवाना होकर दोपहर 3.20 बजे बिलासपुर पहुंचेगी।
- बिलासपुर से शाम 4.30 बजे रवाना होकर शाम 5.30 बजे जबलपुर पहुंचेगी।
- जबलपुर से शाम 6 बजे रवाना होकर रात 8 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

शेड्यूल: मंगल, गुरु और शनिवार
- नई दिल्ली से शाम 4 बजे रवाना होकर शाम 6 बजे जबलपुर पहुंचेगी।
- जबलपुर से शाम 6.40 बजे रवाना होकर रात 8.40 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

प्रयागराज से ऐसे जुड़ेगी
- जबलपुर से गई फ्लाइट बिलासपुर से दोपहर 3.45 बजे रवाना होकर शाम 5.05 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। फिर सीधे दिल्ली जाएगी।
- दिल्ली से गई फ्लाइट प्रयागराज से दोपहर 3 बजे रवाना होकर शाम 4 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। फिर जबलपुर के रास्ते दिल्ली जाएगी।

Published on:
02 Mar 2021 08:05 pm
Also Read
View All