जबलपुर

flights: जबलपुर की उपेक्षा का बड़ा उदाहरण, नई फ्लाइट्स के नाम पर मिलता है धोखा

flights: जबलपुर की उपेक्षा का बड़ा उदाहरण, नई फ्लाइट्स के नाम पर मिलता है धोखा

2 min read
Jul 12, 2020
Flights: neglect of Jabalpur, no new flights cheating from jabalpur

जबलपुर। डुमना एयरपोर्ट का विस्तारीकण शुरू होने से शहर के कई अन्य राज्यों से जुडऩे की उम्मीद जगी थी। कुछ विमान कम्पनियों ने विमान सेवाएं भी शुरू की। नई फ्लाइट शुरू करने का आश्वसान भी दिया, लेकिन नई विमान सेवाएं शुरू करने के बजाय कई कम्पनियों ने पुरानी सेवाएं भी बंद कर दिया। विमानतल का विस्तारीकरण भी धीमी गति से हो रहा है।

जिम्मेदार लम्बे समय से दे रहे हैं सिर्फ आश्वासन
शहर को नहीं मिली नई फ्लाइट्स, विस्तारीकरण भी अधूरा

गुजरात से टूटी एयर कनेक्टिविटी- इंडिगो ने अहमदाबाद-जबलपुर-अहमदाबाद फ्लाइट शुरू करने की घोषणा की थी, लेकिन स्पाइस जेट ने इस रूट पर अपनी फ्लाइट शुरू कर दी। इस रूट पर अच्छी फ्लायर्स संख्या होने के बाद भी कम्पनी ने विमान का संचालन बंद कर दिया। इससे जबलपुर की गुजरात से सीधी कनेक्टिविटी टूट गई।

कोलकाता, हैदराबाद उड़ान भी बंद - डुमना एयरपोर्ट से विमान सेवाएं शुरू होने के बाद स्पाइस और इंडिगो ने कोलकाता और हैदराबाद रूट पर विमानों का संचालन शुरू किया। अब दोनों कम्पनियों ने उड़ानें बंद कर दिया है।

इंटरसिटी एयरक्राफ्ट भी नहीं हो सका शुरू- गुरुग्राम हरियाणा स्थित फ्लाईबिग कम्पनी ने कुछ माह पहले जबलपुर-भोपाल-इंदौर रूट पर 72 सीटर एयरक्राफ्ट के संचालन का वादा किया था। इसके लिए कम्पनी के एक प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर भरत यादव से मुलाकात भी की थी। अभी तक हवाई सेवा शुरू नहीं हो सकी है।
पुणे सबसे अहम, फिर भी नहीं- शहर से पुणे के लिए सीधी फ्लाइट शुरू करने की मांग कई बार उठ चुकी है। जनप्रतिनिधियों और विमान कम्पनियां ने भी सीधी फ्लाइट शुरू करने की घोषणा की। लेकिन फ्लाइट शुरू नहीं हो सकी।

विस्तारीकण की रफ्तार धीमी- डुमना एयरपोर्ट का विस्तारीकरण कार्य धीमी गति से हो रहा है। अब तक नया रन-वे भी नहीं बन सका है। टर्मिनल बिल्डिंग, एटीसी टावर और सर्कुलेटिंग एरिया का विस्तार भी धीमी गति से हो रहा है। एयरपोर्ट पर न तो रेस्टॉरेंट है न ही अच्छी चिकित्सा सुविधाएं। एयरपोर्ट से शहर आने और जाने के लिए बेहतर साधन भी नहीं हैं।

एयरपोर्ट विस्तारीकरण का काम निर्धारित समय पर पूरा करने के प्रयास कर रहे हैं। संभवत: इसके बाद फ्लाइट्स की संख्या में इजाफा हो।
- मनोज सिंह, डायरेक्टर डुमना एयरपोर्ट

डुमना एयरपोर्ट- इन शहरों को जोडऩे का दिखाया सपना
जबलपुर-भोपाल-जबलपुर
जबलपुर-इंदौर-जबलपुर
जबलपुर-पुणे-जबलपुर
जबलपुर-रायपुर-जबलपुर
जबलपुर-प्रयागराज-जबलपुर
जबलपुर-जयपुर-जबलपुर
जबलपुर-लखनऊ-जबलपुर
जबलपुर-पटना-जबलपुर

ये है स्थिति
एयर डेक्कन, जूम एयरलाइंस ने बंद की उड़ानें
अहमदाबाद, कोलकाता, हैदराबाद की उड़ानें भी बंद
इंडिगो, स्पाइस जेट, एयर इंडिया की उड़ानें बरकरार

Published on:
12 Jul 2020 11:46 am
Also Read
View All