जबलपुर

cheating with young wife- 4 लाख रुपए के लिए दोस्त से कर दिया बीबी का सौदा, फिर दोस्त ने किया ये गंदा काम

रुपयों के खातिर एक आदमी ने दोस्त को बेची अपनी पत्नी, दूसरे दोस्त की पत्नी ने भी अनैतिक काम में दिया साथ
2 min read
• •
Updated: 16 Nov 2017, 10:16 AM IST
friends wife buy for Rs 4 lakh tried to intimate and attempt to rape,Extra Marital Affair ,Young Woman Raped By Husband Friend ,Attempt To Rape With Friend Wife ,Husband Friend Attempt To Rape With His Wife ,Young Woman Intimate With Husband Friend ,Young Wife And Husband Friend Found In Objectionable Position ,Married Women Intimate With Husband Friends ,Married Woman Raped by Boyfriend,Husband Sale His Wife In 4 Lakh Rupees ,Married Woman Sale ,Young Man Purchased His Friends wife,Young Girl,Rich women,high profile family married women ,high profile married Woomne intimate with the Old Man ,college girl with teacher Tinaej Girl Intimate With Young Man, Young Girl Intimate in office,Teenage Girl Intimate With Young Man ,Young Girl Intimate in office,crime,rape case,
friends wife buy for Rs 4 lakh tried to intimate and attempt to rape

जबलपुर। रुपयों की लालच में एक पति ने अपनी पत्नी का ही सौदा कर दिया। वह भी महज 4 लाख रुपए की खातिर। सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि पत्नी का सौदा भी दो दोस्त के बीच में हुए। मामला रांझी थानाक्षेत्र का है। जहां, एक युवक ने अपनी पत्नी को अपने ही दोस्त को बेच दिया। सौदे की रकम चुकाने के बाद महिला के साथ दुराचार का प्रयास हुआ। महिला ने विरोध किया तो उसे बेच दिए जाने की बात सामने आयी। इसके बाद महिला ने किसी तरह 40 वर्षीय व्यक्ति के चंगुल से निकलकर पुलिस थाने पहुंची। उसकी शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

रात में दोस्त के घर पर थे
पुलिस ने बताया कि गोहलपुर थाना क्षेत्र निवासी 40 वर्षीय महिला का विवाह रांझी मस्ताना चौक निवासी अरुण जैन ने रंजीत से कराया था। रंजीत मंगलवार रात 10 बजे पत्नी को लेकर अरुण के घर पहुंचा। अरुण व उसकी पत्नी संगीता ने उन्हें रोक लिया। कुछ देर बाद अरुण वहां पहुंचा और महिला से दुराचार का प्रयास किया।

दोस्त की पत्नी ने बताया सौदा हुआ
पुलिस के अनुसार अपने दोस्त के घर पर रंजीत पत्नी के साथ एक कमरे में गया, जहां महिला को नींद आ गई। इसके बाद रंजीत भी बाहर चला गया। रंजीत के बाहर जाने पर उसकी पत्नी को अकेला पाकर अरुण कमरे में आ गया। उसने उसके साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दी। अरुण की गलत इरादे को भांपकर महिला ने आवाज लगाई, तो संगीता वहां पहुंची। उसने महिला का मुंह दबाते हुए कहा, उसने उसे चार लाख रुपए में खरीदा है। इस दौरान रंजीत भी वहां पहुंच गया।

पति के कारनामें पर चुप रही महिला
पत्नी को चार लाख रुपए में बेचने और खरीदार के दुराचार के प्रयास के सनसनीखेज मामले का एक और चौंकाने वाला पहलू है। पीडि़ता की शिकायत के अनुसार उसके पति ने रांझी निवासी अपने परिचित को उसे 4 लाख रुपए में बेचा। इसकी जानकारी उसके खरीददार की पत्नी ने उसे दी। उसके पति ने जब उससे दुराचार का प्रयास किया तो महिला ने उसे बचाने की कोशिश नहीं की। बल्कि उसने इस अनैतिक कार्य में उसके पति का साथ दिया।

भागकर मायके पहुंची और बताई घटना
पुलिस ने बताया कि संगीता, रंजीत और अरुण के कमरे से बाहर जाते ही महिला वहां से भागकर मायके पहुंची और भाई को घटना की जानकारी दी। इसके बाद दोनों गोहलपुर थाने पहुंचे। पुलिस ने महिला के आवेदन के आधार पर अरुण जैन, उसकी पत्नी संगीता जैन और रंजीत के खिलाफ शून्य पर प्रकरण दर्ज किया।

शून्य पर मामजा दर्ज
एएसपी राजेश तिवारी के अनुसार घटनास्थल रांझी थाने का था। महिला गोहलपुर थाने पहुंची थी, इसलिए शून्य पर मामला दर्ज कर केस डायरी बुधवार को रांझी थाने भेजी गई। अग्रिम कार्रवाई रांझी पुलिस करेगी। इस बीच महिला की शिकायत पर गोहलपुर पुलिस ने तीनों अरोपितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मंगलवार रात पति को गिरफ्तार कर लिया।

Published on: