जबलपुर

Gangster Vijay Yadav Death : गैंगस्टर विजय यादव की शवयात्रा में शामिल भीड़ देख पुलिस हैरान,हजारों लोग हुए शामिल – देखें वीडियो

- पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया, शव यात्रा देख थम गया शहर- पुलिस ने कराई वीडियोग्राफी, दोनों स्थानों पर मुस्तैद रहा अमला- विजय-समीर का कड़ी सुरक्षा में अंतिम संस्कार- कांग्रेस नेता राजू मिश्रा और हिस्ट्रीशीटर कक्कू पंजाबी की हत्या का आरोपी

2 min read
Aug 21, 2019
gangster vijay yadav encounter death, see video

जबलपुर . कांग्रेस नेता राजू मिश्रा और हिस्ट्रीशीटर कक्कू पंजाबी के दोहरे हत्याकांड के आरोपी गैंगस्टर विजय यादव और उसके साथी समीर के शव का मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच अंतिम संस्कार हुआ। विजय यादव के अंतिम संस्कार के लिए जहां गोरखपुर से लेकर ग्वारीघाट तक भारी पुलिस बल तैनात किया गया था, वहीं हनुमानताल में भी समीर खान के घर से कब्रिस्तान तक पुलिस मुस्तैद रही। समीर को मंडी मदार टेकरी स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक किया गया। दोनों के अंतिम संस्कार में शामिल लोगों की वीडियोग्राफी करायी गई।
गोरखपुर स्थित विजय यादव के घर से लेकर आसपास के चौराहे पर सोमवार से पुलिस ने मोर्चा सम्भाल लिया था। क्राइम ब्रांच से लेकर एलआइवी के लोग वहां शामिल होने वाले बदमाशों की पहचान करने में जुटे रहे। मंगलवार को शाम चार बजे तक पुलिस मुस्तैद रही।

जांच की मांग :
श्रीकृष्ण यादव समाज ने विजय यादव के एनकाउंटर से सम्बंधित खबरों का हवाला देते हुए मंगलवार को कलेक्टर भरत यादव को ज्ञापन सौंपा। मांग की कि एनकाउंटर मामले की निष्पक्ष जांच करायी जाय। ज्ञापन देने वालों में राजेंद्र सिंह यादव, केदारनाथ यादव, रमेश यादव, संतोष यादव शामिल थे।


रतन को मिली पैरोल
गैंगस्टर विजय यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए स्मैक मामले में नरसिंहपुर जेल में बंद उसके भाई रतन यादव को पैरोल दिया गया। नरसिंहपुर पुलिस उसे मंगलवार दोपहर पौने एक बजे लेकर गोरखपुर पहुंची और विजय यादव के अंतिम संस्कार के बाद उसे ग्वारीघाट से ही लेकर वापस चली गई।

Updated on:
21 Aug 2019 10:58 am
Published on:
21 Aug 2019 10:13 am
Also Read
View All