गर्मी के लिए सबसे बेहतर हैं ये कोल्ड ड्रिंक, स्वाद के साथ बनाते हैं सेहत भी
जबलपुर। शहर में टेम्प्रेचर बढ़ता ही जा रहा है। इस बढ़ते टेम्प्रेचर में सबसे ज्यादा जरूरी हो जाता है बॉडी को एक्टिव रखना। बढ़ते टेम्प्रेचर में लोग खाने के मामले में भी काफी चूजी हो जाते हैं एेसे में बॉडी में आवश्यक न्यूट्रिंट्स को बनाए रखना जरूरी होता है। गर्मी में आमतौर पर हर कोई लिक्विड की मात्रा को अधिक शामिल करने पर फोकस करते हैं, ताकि बॉडी में एनर्जी और ग्लूकोज सिस्टम बना रहे।
about- न्यूट्रिंट्स की कमी को पूरा करने के लिए रखना होता है खास खानपान
गर्मी में फूड की कमी पूरी करेगी लिक्विड डाइट
बॉडी में परफेक्ट न्यूट्रिंट्स के लिए जरूरी है कि सीजन फ्रूट्स को भी खाने में शामिल किया जाए। तरबूज से लेकर खरबूज, लीची, ऑरेंज और कई तरह के फल हैं जो कि बॉडी में तरावट देने का काम करते हैं। इसके साथ ही विटामिन और पोटेशियम देने वाला आम भी बॉडी में खाने की बजाय न्यूट्रिशन की कमी को पूरा करता है।
इन्हें करें खाने में शामिल
खाने में गर्मी के टाइम पर मठा और दही सबसे ज्यादा शामिल किया जाना चाहिए, क्योंकि इसमें विटामिन सी और एनर्जी का भरपूर स्रोत होता है। इसके साथ ही बॉडी में लिक्विड और सॉलिड दोनों की इसके जरिए मिल जाता है। ग्रीन वैजिटेबिल्स की मात्रा इस समय कम होती है, लेकिन इसके बाद भी भिण्डी और परवल बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं।
जंक फूड को करें अवॉइड
शहर में शाम के वक्त चौपाटियों में सबसे ज्यादा रश जंक फूड के स्टॉल्स में देखने को मिलता है। लेकिन गर्मी के दिनों यही नुकसान करने का काम करती हैं। इससे डाइजेशन सिस्टम में गड़बड़ी होने के साथ अन्य समस्याएं भी होना शुरू हो जाती हैं। एेसे में जंक फूड की जगह लिक्विड प्रोडक्ट का उपयोग करें, जिसमें नारियल पानी की अधिकता हो।