जबलपुर

अच्छी खबर : अंधमूक बायपास से एलआइसी तक सड़क निर्माण का काम शुरू

अच्छी खबर : अंधमूक बायपास से एलआइसी तक सड़क निर्माण का काम शुरू
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Sep 2022, 1:39 PM IST
Roads cracked even before the settlement in JDA's colony
जबलपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) के द्वारा बनाई गई योजना क्रमांक 41 के बसने के पहले ही जुटाई गई सुविधाओं ने दम तोड़ दिया है।

जबलपुर. भेड़ाघाट छोर से शहर को जोड़ने वाली अंधमूक बायपास से एलआईसी स्मार्ट सड़क के निर्माण के लिए मेडिकल यूनिवर्सिटी छोर पर दोनों ओर बेस का काम शुरू हो गया है। एंट्री प्वांइट से धनवंतरि नगर चौराहा होते हुए मेडिकल कॉलेज तक सड़क की चौड़ाई बढ़ाई जाना है। इसी के लिए दोनों ओर से बेस तैयार करने का काम शुरू हुआ है।

6 लेन सड़क के साथ डिवाइडर भी बनेगा

धनवंतरि नगर चौराहा से मेडिकल कॉलेज के बीच अभी तक सड़क में डिवाइडर व सेंट्रल लाइटिंग नहीं है। स्मार्ट सड़क के निर्माण में यातायात को व्यविस्थत करने डिवाइडर निर्माण के साथ ही सेंट्रल लाइटिंग का भी प्रावधान किया गया है। जानकारों के अनुसार इस छोर पर 6 लेन सड़क का निर्माण होने से यातायात काफी व्यविस्थत हो जाएगा। एलआईसी छोर से सूपाताल होते हुए त्रिपुरी चौक की ओर सड़क की चौड़ाई को पहले की तरह यथावत रखा जाएगा। इस क्षेत्र में 2 किलोमीटर लंबी 4 लेन सड़क को ही व्यविस्थत स्वरूप दिया जाएगा।

हटाई जाएंगी झुग्गी

बाल सागर क्षेत्र में पूर्व बड़ी संख्या में अतिक्रमण हटाए गए थे। लेकिन पिछले तीन साल में मेडिकल कॉलेज अस्पताल की बाउंड्रीवॉल के किनारे बड़ी संख्या में झुग्गी-झोपड़ी बन गई है। सड़क चौड़ीकरण के लिए इन झुग्गी-झोपड़ियों को हटाया जाएगा।

अंधमूक बायपास से एलआईसी के बीच स्मार्ट सड़क के निर्माण के लिए बेस का काम शुरू हो गया है। ये सड़क तीन किलोमीटर में 6 लेन व दो किलोमीटर में 4 लेन विकसित की जाएगी। धनवंतरि नगर चौराहा से मेडिकल छोर पर सड़क में डिवाइडर व सेंट्रल लाइटिंग का भी प्रावधान किया गया है।
- रवि राव, प्रशासनिक अधिकारी, स्मार्ट सिटी

यह है स्थिति

5.1 किलोमीटर सड़क की लंबाई
3 किलोमीटर 6 लेन बनेगी सड़क
2 किलोमीटर 4 लेन बनेगी सड़क
10 करोड़ निर्माण लागत

Published on: