जबलपुर

मिलावट का धंधा करता था, सरकार ने तोड़ दिया एक करोड़ का बंगला, कारखाना भी मिटा दिया- देखें वीडियो

करता था मिलावट का धंधा, सरकार ने तोड़ दिया एक करोड़ का बंगला, कारखाना भी मिटा दिया- देखें वीडियो  

2 min read
Feb 18, 2021
Government removed bungalow worth one crore, factory also destroyed - watch video

जबलपुर। नकली घी का अवैध कारोबार करने वाले विजय कुकरेजा के माढ़ोताल स्थित दोमंजिला कारखाना और गोदाम को जिला प्रशासन और नगर निगम के अमले ने बुधवार दोपहर जेसीबी से जमींदोज कर दिया। इन निर्माणों की कीमत एक करोड़ रुपए से अधिक बताई गई है। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल भी मौजूद रहा। खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों के खिलाफ प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई हुई। अमले ने अधारताल तहसील अंतर्गत माढ़ोताल के खसरा नंबर 127 पर करीब 3500 वर्ग फीट में निर्मित नकली घी के कारखाने व गोदाम को ध्वस्त किया। अपर कलेक्टर संदीप जीआर की मौजूदगी में विजय इंडस्ट्री नाम से नकली घी बनाने के कारखाना भवन को तोडऩे से हुई।

जिला प्रशासन व निगम अमले की मिलावटखोर के खिलाफ कार्रवाई
नकली घी का कारखाना जमींदोज, गोदाम भी तोड़ा

बिना अनुमति कराया था निर्माण
आरोपी विजय कुकुरेजा ने कारखाना व गोदाम निर्माण की अनुमति नगर निगम से नहीं ली थी। कार्रवाई में एएसपी गोपाल खांडेल, एसडीएम अधारताल ऋ षभ जैन, तहसीलदार राजेश सिंह और नगर निगम का अतिक्रमण दस्ता शामिल था।

अब तक 16 प्रकरण दर्ज
जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट कर लोगों के स्वास्थ से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ अब तक 16 प्रकरणों में एफ आइआर दर्ज की गई है। इन मामलों की जांच के बाद पांच आरोपियों पर एनएसए की कार्यवाही की गई है।

जनवरी में कारखाने पर मारा था छापा
प्रशासन और माढ़ोताल थाने की संयुक्त की टीम ने 22 जनवरी को कसौधन नगर स्थित विजय इंडस्ट्रीज में छापा मारा था। जांच में पॉम ऑयल, वनस्पति, फ्लेवरिंग एसेंस का मिश्रण कर विजय भोग घी, देशी घी, सरल घी, कान्हा घी, देहाती घी नाम के पैकेट मिले थे। इनकी कीमत करीब साढ़े तीन लाख रुपए थी। यह मानव उपयोग के लिए नहीं थे। इसके बावजूद इनका उत्पादन और विक्रय किया जा रहा था। इस पर विजय के खिलाफ धारा 417 420, 270, 272 का प्रकरण दर्ज किया गया था। दबिश के बाद से विजय फरार है। एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने उस पर सात हजार रुपए के इनाम की घोषणा की है।

Published on:
18 Feb 2021 02:43 pm
Also Read
View All