जबलपुर

24 घंटे में झमाझम बारिश की संभावना, गरज चमक के साथ चल सकती हैं तेज हवाएं

24 घंटे में झमाझम बारिश की संभावना, गरज चमक के साथ चल सकती हैं तेज हवाएं

less than 1 minute read
Aug 12, 2020

जबलपुर। तीन दिन बाद आखिरकार बादलों ने जबलपुर पर मेहरबानी की है। सुबह से ही बारिश का मौसम बना हुआ है, लेकिन दोपहर को ही रिमझिम फुहारों से शहर को भिगोया है। वहीं मंगलवार की रात को 12 बजे के बाद मध्यम बारिश होती रही। जिससे मौसम में ठंडक आ गई। अगले चौबीस घंटों में झमाझम बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना जताई जा रही है। बिजली की गरज के बीच बारिश हो सकती है। जबलपुर में अब तक बारिश रुक रुककर ही हो रही है। आषाढ़ सावन के बाद भादों का महीना भी आधा होने को आया है। लेकिन दो तीन दिन तक लगातार बारिश की उम्मीद अब भी नजर नहीं आ रही है। हालांकि छाए बादलों ने थोड़ी सी आशा जगाई है।

दो दिन की बारिश के बाद मंगलवार को दिनभर मौसम खुला रहा। सुबह हल्की बूंदाबांदी के बाद दिनभर बारिश नहीं हुई। धूप खिली तो उमस ने बेहाल किया। 4 से 6 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पश्चिमी हवा चली। बारिश 24 मिमी रिकॉर्ड की गई। दिन का अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। फिलहाल उत्तर पूर्वी राजस्थान के ऊ पर चक्रवात बना है। 13 अगस्त को पश्चिम बंगाल की खाड़ी में नया चक्रवात बनेगा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है की सम्भाग के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

Published on:
12 Aug 2020 03:21 pm
Also Read
View All