प्रदेश के इतिहास में सबसे जल्दी हुई सुनवाई
जबलपुर। प्रदेश में बच्चियों के साथ हो रहीं दुष्कर्म की घटनाओं के बीच एक अच्छी खबर आई है। कटनी जिले की एक बच्ची के साथ ऑटो चालक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला दर्ज हुआ था। जिसके बाद महज पांच दिन की सुनवाई के बाद जिला अदालत ने आरोपी को फांसी की सजा सुनाकर एक नजीर पेश कर दी है। इस फैसले के बाद अन्य आरोपियों में भय आने की संभावना है। आरोपी स्कूल ऑटो ड्राइवर है और बच्ची को स्कूल छोडऩे के दौरान उसने इस कृत्य को अंजाम दिया है। विशेष अपर सत्र न्यायधीश पास्सो एक्ट माधुरी राजलाल ने 5 दिन में नाबालिक से दुष्कर्म प्रकरण की सुनवाई कर आरोपी राज कुमार कोल को सुनाई फांसी की सजा है।
मामला यह है
कोतवाली थाना क्षेत्र के शिवनगर निवासी ऑटोचालक जो कि 5 वर्ष की बच्ची को स्कूल लाता ले जाता था। तभी स्कूल से लौटते समय ऑटो चालक ने नाबालिक स्कूली छात्रा बच्ची के साथ असलील हरकत किया था । जिस पर बच्ची के पिता ने कोतवाली थाने में 7 जुलाई 2018 को रिपोर्ट दर्ज की थी। जिसपर 8 जुलाई को न्यायालय से आरोपी को जेल भेज दिया गया था। जिस पर कोतवाली थाने ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया कर न्यायालय में पेश किया था। जहाँ से उसे जेल भेज दिया था।
कोतवाली पुलिस ने विवेचना कर कोर्ट में दिनांक 23 जुलाई को चालान प्रस्तुत किया था । कोर्ट ने 5 दिन के अंदर आज फैसला सुनाकर आरोपी को सजा सुनाई। प्रदेश के इतिहास में सबसे जल्दी हुई सुनवाई।
बच्ची ने खोला राज
शहर के एक प्रतिष्ठित परिवार ने अपनी बच्ची का नाम एक बड़े स्कूल में कुछ दिन पहले ही कराया है। बच्ची के स्कूल जाने के लिए उन्होंने एक ऑटो चालक से बात कर ली। जो स्कूल के अन्य बच्चों को भी ले जाता है। बच्ची ने अपने घर पर चर्चा करते हुए बताया कि ऑटो वाले अंकल उसके अंगों को छूते हैं। जिसके बाद परिवार के पैरों के नीचे की जमीन खिसक गई। बच्ची ने बताया कि पिछले तीन दिनों से ऑटो चालक राजकुमार कोल उसके साथ गंदी हरकतें कर रहा है। राजकुमार सभी बच्चों को स्कूल छोडऩे के बाद बच्ची को सूनसान इलाके में ले गया। जहां उसने गंदी हरकतें करते हुए उसके प्राइवेट पार्ट से छेड़छाड़ भी की। बच्ची के माता पिता कोतवाली पहुंचे और पुलिस को सारे मामले से अवगत कराते हुए ऑटो चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी।