जबलपुर

जबलपुर में सूने घरों में कैसे होती है चोरी, हैरान कर देगा ये वीडियो

-शहर के माढ़ोताल में हुई एक घर में चोरी की वारदात पड़ोसी के घर लगे सीसीटीवी में कैद -माढ़ोताल थानांतर्गत मदर टरेसा वृंदावन नगर में हुई चोरी की ये वारदात    
2 min read
• •
Updated: 12 Oct 2020, 11:42 PM IST
theft in Vrindavan nagar.jpg
theft in Vrindavan nagar

जबलपुर। घर में ताला लगाकर परिवार गमी में ससुराल गया था। इधर, चोरों ने सूनेपन का फायदा उठाते हुए ताला तोडकऱ 20 हजार नकदी सहित तीन लाख के सोने-चांदी के जेवर समेट ले गए। आरोपी पड़ोसी के घर लगे सीसीटीवी फुटेज में चोरी का सामान ले जाते हुए कैद हो गए। रविवार को पीडि़त परिवार घर पहुंचा तो सारे कमरे अस्त-व्यस्त मिले। इसके बाद माढ़ोताल थाने में पहुंच कर चोरी का प्रकरण दर्ज कराया।

पुलिस के अनुसार मदर टरेसा वृंदावन नगर निवासी जय सिंह सिकरवार प्राइवेट जॉब करते हैं। पत्नी की डिलेवरी होने वाली है। इसके चलते वह रांझी स्थित ससुराल में रह रही हैं। आठ अक्टूबर को सास का निधन होने पर जय सिंह भी वहीं चले गए। वह दिन में घर आकर देख जाते थे। रविवार को पड़ोसी ने घर का दरवाजा खुला देख जय सिंह को कॉल कर सूचना दी। जय घर आया तो घर का ताला टूटा मिला। अंदर कमरों में सारा सामान बिखरा हुआ था।

IMAGE CREDIT: patrika

सीसीटीवी में कैद आरोपी-
जय सिंह के मुताबिक चोर अलमारी आदि में रखा 20 हजार रुपए नकदी सहित लगभग तीन लाख रुपए के जेवर सोने के मंगलसूत्र, चेन, अंगूठी, बाली, पायल, बिछिया आदि चुरा ले गए। जय सिंह के पड़ोसी के यहां लगे सीसीटीवी में तीन संदेही युवक कैद दिख रहे हैं। वे 10 अक्टूबर की देर रात 3.10 बजे घर में जाते हुए और एक घंटे बाद निकलते हुए दिख रहे हैं। आरोपियों के हाथ में एक थैला भी दिख रहा है। पुलिस चोरी का मामला दर्ज कर फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

IMAGE CREDIT: patrika
Published on: