जबलपुर

Paneer की तरह ही पौष्टिक है cheese, जानें और क्या हैं फायदे…

टेस्टी के साथ हेल्दी भी है चीज, पसंद कर रहे हैं सिटी यूथ

2 min read
Jan 21, 2019
Cheese Burst

जबलपुर. भारतीय खान-पान संस्कृति में पनीर बेहद खास है। जनरल पार्टी हो या स्पेशल, बिना पनीर के पूरी नहीं होती। अब यूथ और बच्चों को मिल्क से बनी चीज का टेस्ट भी काफी पसंद आ रहा है। विदेशी फूड में चीज का यूज होता है। शहर में भी चीज से बने चार प्रकार के आइटम उपलब्ध हैं। यूथ और बच्चों को चीज से बने आइटम ज्यादा पसंद आ रहे हैं।

नेशनल चीज लवर्स डे के मौके पर पत्रिका ने चीज लवर्स से इसके यूज और बेनिफिट्स पर बातें की। उन्होंने इसके फायदे और पसंद के कारण बताए। एक्सपट्ïर्स के अनुसार इंटैलियन और फे्रंच में चीज की 900 वैरायटीज हैं। पनीर भी एक प्रकार का चीज है। इसे कॉटेज चीज भी कहा जाता है। पनीर के अलावा पिज्जा में मॉजरेला चीज का यूज होता है। ब्रेड, सैंडविच, पाश्ता, मसालेदार भोजन, मिठाइयों और केक में चीज का टेस्ट लोगों को भा रहा है। इससे सॉस भी बनाया जाता है। शहर में क्रीम चीज से बने केक की भी काफी डिमांड है।

पनीर की तरह होता है पौष्टिक
यूट्रीशियन अंजलि दीवान ने बताया, चीज का टेस्ट बच्चों को पसंद आ रहा है। यह भी पनीर की तरह पौष्टिक होता है। पनीर में प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होती है, जबकि अन्य प्रकार के चीज में कैल्शियम की मात्रा अधिक होती है। चीज बनाने की प्रोसेस पनीर से कुछ डिफरेंट होती है। यह एंटी बैक्टीरियल भी है।

मिल्क प्रोडक्ट
मास्टर शेफ दीप गुहा के अनुसार गाय, भैंस, बकरी, भेड़ या किसी अन्य प्रजाति के दूध से चीज बनाई जाती है। चीज बनाने के लिए लिए मिल्क को एक निश्चित टेम्प्रेचर पर बॉइल कर इनग्रेडिएंट स का उपयोग किया जाता है। इटैलियन फूड में इसका यूज ज्यादा होता है।

मुझे चीज के आइटम पसंद हैं। इंडियन फूड के साथ अन्य कंट्री के फूड भी टेस्टी और न्यूट्रीशन से भरपूर होते हैं। इमें उनका भी सेवन करना चाहिए।
श्रेया खंडेलवाल

ब्रेड, पिज्जा और सैंडविच में चीज का यूज करने पर अलग ही टेस्ट आता है। चीज केक का टेस्ट मुझे पसंद है। रेस्टॉरेंट में यह आसानी से मिल रही है।
कौतुक पटरथ

ये भी पढ़ें

Stay Healthy – जानिए सेहतमंद रहने के लिए क्या खाते हैं दुनियाभर के लाेग
Published on:
21 Jan 2019 07:07 am
Also Read
View All