जबलपुर

पत्नी की आंखों से सामने पति बेटी ने तड़पते हुए तोड़ा दम, दूसरी बेटी भी देखती रही

पत्नी की आंखों से सामने पति बेटी ने तड़पते हुए तोड़ा दम, दूसरी बेटी भी देखती रही  

less than 1 minute read
Feb 06, 2021
Youth injured in road accident in Khandwa 

जबलपुर/मझौली। मझौली थाना अंतर्गत सुहार नदी पुल पर शुक्रवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रक चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्री की मौत हो गई, जबकि मृतक की पत्नी व दूसरी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलों को मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया है।

मझौली के सुहार नदी पुल पर हादसा, पत्नी व दूसरी पुत्री गम्भीर
ट्रक ने बाइक को चपेट में लिया, पिता-बेटी की मौत

हादसा उस वक्त हुआ, बाइक सवार परिवार के साथ ससुराल में आयोजित यज्ञ समारोह में शामिल होने जा रहा था। पुलिस ने ट्रक चालक पर प्रकरण दर्ज किया है। मझौली थाना प्रभारी प्रभात शुक्ला ने बताया कि ग्राम बंधा हरदुआ निवासी राजकुमार पटेल (38), पत्नी रिंकू पटेल (28), बेटी दीपांशी पटेल (10) और अनामिका (05) को लेकर बाइक एमपी 20 एनसी 6398 से कटंगी स्थित ससुराल जा रहा था। वे दोपहर 12.30 बजे सुहार नदी पुल पर पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे गेहूं से लदे ट्रक एमपी 20 एचबी 9732 के चालक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दिया।
चारों बाइक समेत सडक़ पर गिर गए। गम्भीर चोट आने से राजकुमार और अनामिका की मौके पर मौत हो गई। रिंकू को सिर दीपांशी को पैर में चोट आई है। ग्रामीणों ने हादसे की जानकारी पुलिस और 108 एम्बुलेंस को दी। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझौली पहुंचाया। रिंकू अैर दीपांशी की हालत गम्भीर होने पर उन्हें मेडिकल रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत सिहोरा की भागा। घटनास्थल से तीन किमी दूर ग्राम रिवझा के पास ट्रक छोडकऱ चालक फरार हो गया। सिहोरा पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया।

Published on:
06 Feb 2021 01:25 pm
Also Read
View All