जबलपुर

मामूली विवाद के बाद पति ने पत्नी को पीट-पीट कर मार डाला

-पहले डंडे से की पिटाई, फिर सिर पर पटक दिया पत्थर

2 min read
Mar 26, 2021
Husband killed wife after minor dispute,Husband killed wife after minor dispute,Husband killed wife after minor dispute,Husband killed wife after minor dispute,Husband killed wife after minor dispute,Husband killed wife after minor dispute,Husband killed wife after minor dispute

जबलपुर. मामूली विवाद के बाद पति ने पत्नी को पीट-पीट कर मार डाला। पहले डंडे से सिर पर वार किया, फिर उसके सिर पर पत्थर दे मारा। सिर में लगी गंभीर चोट के चलते पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। उसके बाद पति ने शव को ठिकाने लगाने की भी कोशिश की।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि कुकरभूका गांव निवासी ईश्वरदास पटेल के खेत में विनोद ठाकुर, पत्नी मीना ठाकुर के साथ रहता था। वैसे तो पति-पत्नी में छोटी-छोटी बातों पर अक्सर विवाद होता रहता था। लेकिन दो दिन पहले विनोद बाजार गया था। वहां से कपड़े खरीद कर लाया था। उसकी अधिक कीमत को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा हो गया। गुस्से में विनोद ठाकुर ने पास में पड़ा डंडा उठाकर पत्नी के सिर पर दे मारा। सिर पर डंडे की चोट के चलते पत्नी मीना अचेत हो गई। इसके बाद विनोद ने पास में पड़ा पत्थर उठाया और मीना के सिर पर पटक दिया जिससे मीना की मौत हो गई। उसके बाद विनोद शव को घसीट कर टपरिया में ले गया और शव पर कंबल डाल दिया। फिर खेत मालिक ईश्वरदास को सूचना देने पहुंच गया।

ईश्वरदास ने ग्राम कोटवार दयाराम गौंड के माध्यम से पाटन पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस विनोद को हिरासत में लेकर खेत में बने टपरिया में ले गई और शव को जब्त कर पीएम के लिए भेज दिया। विनोद ने बताया कि अक्सर उसकी पत्नी मीना ठाकुर (28) से विवाद होता रहता था। गुस्से में उसने पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त डंडा व पत्थर जब्त करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया।

पूछताछ में पता चला कि मीना ठाकुर का का मायका साईपुरा तेंदूखेड़ा दमोह में है। आठ साल पहले उसकी विनोद से शादी हुई थी। विनोद अक्सर उसके साथ मारपीट करता था। दो वर्ष पहले भी उसने मारपीट की थी। तब पत्नी मीना नाराज होकर तेंदूखेड़ा दमोह चली गई थी। उस मामले में तेंदूखेड़ा में मीना ने शिकायत भी दर्ज कराई थी। पर बाद में विनोद अच्छे से रखने की बात कहकर समझौता कर घर ले आया था।

Published on:
26 Mar 2021 04:50 pm
Also Read
View All