जबलपुर

Monsoon Alert : मानूसनी बादलों ने दिखाई बारिश की झलक, अब शहर में होगी झमाझम बारिश

Monsoon Alert : मानूसनी बादलों ने दिखाई बारिश की झलक, अब शहर में होगी झमाझम बारिश

2 min read
Jun 22, 2020
Weather Alert

जबलपुर. कई दिन के इंतजार के बाद मानूसनी बारिश से शहर भींगा। रविवार की रात के बाद सोमवार को दोपहर में भी वर्षा हुई। आसमान में सुबह से ही काले बादलों का कब्जा रहा। दोपहर में हवा की गति अचानक तेज हो गई। कुछ ही देर में काले घने बादल से आसमान पट गया। दिन के समय कुछ देर के लिए हल्का अंधेरा छा गया। इसके साथ ही वर्षा हुई। करीब एक घंटे में ही 6.6 मिमी पानी बरस गया। इससे पहले रविवार की रात को भी करीब डेढ़ घंटे में 4.8 मिमी बारिश हुई। चौबीस घंटे में दो खेप में करीब 11.4 मिमी वर्षा के साथ मौसम का मिजाज बदल गया। बूंदाबांदी के बाद दोपहर में उमस बढ़ी। लेकिन शाम को हवा में नमी घुल गई। तापमान में गिरावट आयी। नमी भरी हवा से मौसम खुशनुमा बन गया।

तीन डिग्री तक लुढ़का पारा
बादल और बारिश से गर्मी से राहत मिली है। सोमवार को पारे में करीब तीन डिग्री की गिरावट आयी है। अधारताल स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सी और न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सी था। सोमवार को अधिकतम तापमान लुढ़क-कर 32.9 डिग्री सी पर पहुंच गया। यह सामान्य से दो डिग्री नीचे बना रहा। न्यूनतम तापमान भी कम होकर 24.2 डिग्री सेल्सियस हो गया। यह सामान्य से एक डिग्री नीचे बना रहा। आद्र्रता सुबह के समय 80 प्रतिशत और शाम को 50 प्रतिशत थी। उत्तर-पश्चिम हवा 5 किलोमीटर प्रतिघंटा की औसत गति से चली। सीजन में कुल वर्षा 61.8 डिग्री सी हो गई है।

सिस्टम एक्टिव, आज भी होगी बारिश
मौसम विज्ञान केन्द्र में वैज्ञानिक सहायक देवेन्द्र कुमार तिवारी के अनुसार उड़ीसा से लगे हुए क्षेत्र में चक्रवात बना हुआ है। दक्षिणी गुजरात के ऊपर भी चक्रवाती हवा का घेरा बना हुआ है। इसके अलावा पंजाब से मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तर प्रदेश होते हुए बंगाल की खाड़ी तक ट्रफ लाइन बनी हुई है। इसका प्रभाव शहर और सम्भाग पर बना हुआ है। मंगलवार को भी शहर में अच्छी बारिश का अनुमान है। सम्भाग के जिलो ंमें कुछ स्थानों पर वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछार पडऩे की सम्भावना है। बुधवार से बारिश वाले बादल रुख बदल सकते है।

Published on:
22 Jun 2020 07:19 pm
Also Read
View All