जबलपुर

Supreme Court के चीफ जस्टिस आएंगे २ को, इस कार्यक्रम में होंगे शामिल

सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा २ दिसंबर को जबलपुर आएंगे। वे यहां आयोजित नेशनल टैक्स कन्वेंशन में शामिल होंगे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Nov 2017, 11:59 AM IST
insolvency and bankrupty: Chief Justice of india will come 2 december
insolvency and bankrupty: Chief Justice of india will come 2 december

जबलपुर. सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा २ दिसंबर को जबलपुर आएंगे। वे यहां आयोजित नेशनल टैक्स कन्वेंशन में शामिल होंगे। इस २० वें नेशनल टैक्स कन्वेंशन में वे मुख्य अतिथि होंगे। गौरतलब है कि सीजेआई दीपक मिश्रा का जबलपुर से पुराना नाता रहा है। लंबी कानूनी सेवाओं के दौरान वे जबलपुर हाईकोर्ट में भी अपनी सेवा दे चुके हैं।


पूर्व चीफ जस्टिस भी आएंगे
२० वें नेशनल टैक्स कन्वेंशन में अन्य अनेक न्यायाधीश भी शामिल होंगे। यह कन्वेंशन टैक्स प्रैक्टिस-विजन २०२२ पर आधारित होगा। इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश हेमंत गुप्ता भी शामिल होंगे। उनके अलावा मप्र हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधाीश और वर्तमान में पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश राजेन्द्र मेनन विशिष्ट अतिथि के रूप में इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।


५०० प्रतिनिधि होंगे शामिल
टैक्स बार एसोसिएशन जबलपुर, ऑल इंडिया टैक्स फेडरेशन ऑफ टैक्स प्रैक्टिशनर्स (सेंट्रल जोन) और एमपी टैक्स कंसल्टेंट एसोसिएशन के तत्वावाान में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यक कन्वेंशन शक्ति भवन स्थित तरंग ऑडिटोरियम में आयोजित होगा। इसमें देशभर से ५०० प्रतिनिधि शामिल होंगे। बड़े स्तपर पर होने वाले इस कन्वेंशन में जीएसटी और इनकम टैक्स मुख्य विषय होगा।


इन पर होगी चर्चा
टैक्स बार एसोसिएशन जबलपुर के महासचिव शिशिर नेमा ने बताया, कन्वेंशन में कर विशेषज्ञ विषय से जुड़ी जानकारी साझा करेंगे। यह कन्वेंशन दो दिवसीय होगा। इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में सर्वे, सर्च एंड एचडी नोट असेसमेंट, जीएसटी ऑन सप्लाई ऑफ गुड्स, जीएसटी ऑन सप्लाई ऑफ सर्विस, जीएसटी ऑन रियल इस्टेट डवलपमेंट एंड कॉन्टे्रक्ट, रियल इस्टेट डवलपमेंट, इम्प्लीकेशन ऑफ इनकम टैक्स विषयों पर विस्तार से चर्चा होगी। इस २० वें नेशनल टैक्स कन्वेंशन में वे मुख्य अतिथि होंगे। कन्वेंशन में जस्टिस दीपक मिश्रा भी अपने विचार प्रस्तुत करेंगे।सीजेआई मिश्रा का जबलपुर से पुराना नाता है। लंबी सेवाओं के दौरान वे जबलपुर हाईकोर्ट में भी अपनी सेवा दे चुके हैं।

Published on: