
जबलपुर. इंटीरियर डिजाइन का क्रेज हर सीजन में देखने को मिलता है। एेसे में समर सीजन आते ही लोग घर को कूल इंटीरियर इफेक्ट से डेकोरेट कर रहे हैं। सीजन कोई भी हो पूरा लुत्फ तभी उठाया जा सकता है, जब आसपास का परिवेश भी अनुकूल हो। शहर के इंटीरियर डिजाइनर रूपल बता रहे हैं कि किस तरह से घर में सॉफ्ट फैब्रिक्स और डार्क कलर्स के साथ प्रयोग कर इस गर्मी में कूल रहा जा सकता है। मौसम बदलने पर हम वॉर्डरोब को तो अपडेट लेते हैं लेकिन हम घर को भूल जाते हैं जबकि वहां हम सबसे ज्यादा समय बिताते हंै।
लाइटिंग
जब बात लाइटिंग की हो तो आप अपने कमरे में टास्क और एक्सेंट लाइटिंग का प्रयोग करें इसके अलावा फ्लोर और वाल लाइटिंग का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। फ्लोरोसेंट और टंगस्टन ब्लब का भी इस्तेमाल इस मौसम के लिए अनुकूल है।
फैब्रिक
इस मौसम आप फैब्रिक्स में बदलाव आपने घर को नया लुक दे सकते है। खासतौर पर पर्दों के लिए आप ब्राइट कलर्स के मैटेरियल का चुनाव करें। लाइट वॉल पेपर्स के साथ फ्लोरल पैटर्न के परदे भी घर को अधिक प्रभावी बनाते हंै। कुशन्स और बेडशीट्स के लिए कॉटन और फलालेन का इस्तेमाल कर सकते हैं।
कलर्स
घर को सुन्दर दिखाने में रंग महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस मौसम में ब्राइट कलर इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। ब्लू एगोल्डन एरेड या रेस्टिक कलर्स सीजन के अनुकूल है। मौसम के हिसाब से घर का पेंट बदलना आसान नहीं है। ऐसे में फ्लोरल वॉलपपेर्स का इस्तेमाल किया जा सकता है। फ्लोरल वाल पेपर्स में पैटर्न और कलर थीम का ध्यान जरूर रखें।