जबलपुर

IRCTC : चार घंटे रहेगा मदन महल स्टेशन पर ब्लॉक, कई ट्रेनें शार्ट टर्मिनेट

इटारसी-कटनी-इटारसी व नैनपुर-जबलपुर-नैनपुर पैसेंजर ट्रेन को शार्ट टर्मिनेट किया जाएगा।

less than 1 minute read
Sep 27, 2024
IRCTC

IRCTC : दमोहनाका-मदनमहल फ्लाईओवर निर्माण के तहत मदनमहल स्टेशन पर बनने वाले ब्रिज के चलते मदनमहल स्टेशन पर 29 सितबर को चार घंटे का ब्लॉक लिया गया है। इटारसी-कटनी-इटारसी व नैनपुर-जबलपुर-नैनपुर पैसेंजर ट्रेन को शार्ट टर्मिनेट किया जाएगा।

IRCTC : प्लेटफार्म नंबर तीन और चार के लिए ब्लॉक सुबह 8.30 बजे से 12.30 बजे तक रहेगा। इटारसी-कटनी पैसेंजर ट्रेन 29 सितबर को कटनी के बजाय श्रीधाम तक आएगी। इसी तरह कटनी-इटारसी पैसेंजर 29 सितंबर को कटनी की जगह श्रीधाम से चलेगी। इसी तरह नैनपुर-जबलपुर पैसेंजर 29 सितंबर को जबलपुर के बजाय गढ़ा तक आएगी। जबलपुर-नैनपुर पैसेंजर जबलपुर की जगह गढ़ा से शुरू होगी।

IRCTC : आगे खिसकाया जाएगा स्टे ब्रिज

मदन महल स्टेशन पर लिए जाने वाले ब्लॉक के दौरान लाईओवर के स्टे ब्रिज को आगे बढ़ाया जाएगा। क्रेन के माध्यम से बॉक्स आगे बढाए जाएंगे। उन्हें स्थायी करने के लिए कंक्रीट का काम पूरा किया गया। लाईओवर स्टेब्रिज निर्माण का 75 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। शेष काम जल्द पूरा करने के लिए काम किया जा रहा है। लाईओवर के निर्माण के बाद यातायात की समस्या काफी हद तक हल हो जाएगी। निर्माण कार्य के दौरान इंजीनियर्स की टीम भी मौके पर रहेगी।

Also Read
View All

अगली खबर