जबलपुर

youth-liquor party:होटल में देर रात हो रही थी युवक-युवतियों की शराब पार्टी

मदनमहल पुलिस ने चार युवकों के साथ तीन युवतियों को दबोचा

less than 1 minute read
illicit liquor

जबलपुर। मदनमहल पुलिस ने शक्रवार देर रात दो बजे बस स्टैंड चौकी के पीछे एक होटल में दबिश दी। वहां चार युवक और तीन युवतियों की शराब व सिगरेट की पार्टी चल रही थी। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार करते हुए प्रकरण दर्ज किया है। होटल संचालक के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज किया गया।
मदनमहल टीआई नीरज वर्मा ने बताया कि रात दो बजे सागर होटल में पार्टी होने की सूचना पर दबिश दी गई। मौके पर उमेश जायसवाल, प्रिंस उर्फ शशांक पहारिया, सज्जाद अहमद, मोहम्मद सबरेज और तीन युवतियों को पकड़ा गया। सभी वहां बैठकर शराब और सिगरेट की पार्टी कर रहे थे। पुलिस ने होटल संचालक ग्यासुद्दीन कुरैशी को भी आरोपी बनाया है। सभी के खिलाफ धारा 269, 270, 188, 109 आईपीसी, 51 डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट और तीन एपेडमिक एक्ट का प्रकरण दर्ज किया। सूत्रों की मानें तो होटल में अन्य युवक व कुछ किशोरियां भी मिली थीं। वहीं उनके शराब व सिगरेट की पार्टी के अलावा भी कई चर्चा है।

Published on:
20 Sept 2020 01:34 pm
Also Read
View All