
Jabalpur Airport: साल के अंत में फ्लायर्स की संख्या सामान्य दिनों की अपेक्षा दो गुना हो गई है। सामान्य दिनों में जबलपुर एयरपोर्ट से आठ से नौ सौ फ्लायर्स उड़ान भरते थे। इन दिनों यह ग्राफ 14 सौ तक पहुंच चुका है। इसके बावजूद जबलपुर से नई उड़ानें शुरू नहीं हो सकी हैं। इस कारण फेयर में भी जमकर उछाल आया है।
Jabalpur Airport: नए साल के शुरुआती एक सप्ताह तक फेयर अधिक ही रहेगा। पुणे, कोलकाता समेत देश के अन्य शहरों में हवाई यात्रा करने वालों को या तो कनेक्टिंग लाइट लेनी पड़ रही है या फिर वे जबलपुर से नागपुर, इंदौर और भोपाल की यात्रा ट्रेन या कार से कर रहे हैं।
दरअसल दिसबर के दूसरे से आखिरी सप्ताह तक शहर से बाहर जाने का प्लान लोगों ने बना रखा था। पहले से लाइट्स में सीट बुक कराने पर काफी कम फेयर लगा। अब किराया सात से 10 हजार रुपए तक हो गया है। दिसबर के आखिर दिनों में फेयर 12 हजार से भी अधिक पहुंचने की संभावना है।