जबलपुर

बिलासपुर से जुड़ा जबलपुर, आज से नई फ्लाइट शुरू, दिल्ली के लिए भी होगी उपलब्ध एक फ्लाइट

बिलासपुर से जुड़ा जबलपुर, आज से नई फ्लाइट शुरू, दिल्ली के लिए भी होगी उपलब्ध एक फ्लाइट

2 min read
Mar 01, 2021
igi airport terminal-1 reopen from 10 march for domestic flights
igi airport terminal-1 reopen from 10 march for domestic flights

जबलपुर। शहर से बिलासपुर सोमवार को हवाई मार्ग से जुडऩे जा रहा है। अलायंस एयर एक मार्च से दिल्ली-बिलासपुर के बीच नई विमान सेवा शुरू करने जा रही है। यह विमान जबलपुर (डुमना विमानतल) होकर गुरजेगा। इसके साथ ही शहर से छत्तीसगढ़ के लिए हवाई सेवा शुरूहो जाएगी। नई दिल्ली के लिए भी एक और फ्लाइट का विकल्प यात्रियों को उपलब्ध हो जाएगा। नागरिक उड्यन मंत्रालय की क्षेत्रीय कनेक्टिविटी योजना उड़ान के तहत दिल्ली-जबलपुर-बिलासपुर-जबलपुर-दिल्ली मार्ग पर हवाइ सेवा की शुरू हो रही है। यह फ्लाइट अभी सप्ताह में चार दिन संचालित होगी। नई विमान सेवा को दोपहर 1.15 बजे सांसद राकेश सिंह दिल्ली से वर्चुअल जुडकऱ हरी झंडी दिखाएंगे।

दिल्ली के लिए भी बढ़ेगी एक फ्लाइट
वर्चुअल समारोह में सांसद राकेश सिंह करेंगे उद्घाटन

70 यात्री कर सकेंगे सफर
दिल्ली-बिलासपुर के बीच एटीआर 72-600 विमान उड़ान भरेगा। यह विमान 70 सीटर बताया जा रहा है। इसका संचालन शुरूहोने के बाद छत्तीसगढ़ को जोडऩे वाली शहर से यह पहली विमान सेवा होगी। इसके साथ ही शहर से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट की संख्या बढकऱ चार हो जाएगी। इसके अलावा मुंबइ और बेंगलूरु के लिए भी हवाई सेवा संचालित हो रही है।

शेड्यूल: सोम, बुध,शुक्र व रविवार
- दिल्ली से सुबह 11.50 बजे रवाना होकर दोपहर 1.50 बजे जबलपुर आएगी।
- जबलपुर से दोपहर 2.20 बजे रवाना होकर अपरान्ह 3.20 बजे बिलासपुर पहुंचेगी।
- बिलासपुर से शाम 4.30 बजे रवाना होकर शाम 5.30 बजे जबलपुर पहुंचेगी।
- जबलपुर से शाम 6 बजे रवाना होकर रात 8 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

शेड्यूल: मंगल, गुरु और शनिवार
- नई दिल्ली से शाम 4 बजे रवाना होकर शाम 6 बजे जबलपुर पहुंचेगी।
- जबलपुर से शाम 6.40 बजे रवाना होकर रात 8.40 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

जबलपुर विमानतल से बिलासपुर एवं दिल्ली के लिए नई कनेक्टिविटी शुरू हो रही है। अलायंस एयर एक मार्च से दिल्ली-बिलासपुर-जबलपुर-बिलासपुर-दिल्ली मार्ग पर यात्री विमान सेवा का संचालन शुरूकरेगा।
- कुसुम दास, डायरेक्टर, डुमना विमानतल

Published on:
01 Mar 2021 01:18 pm