जबलपुर

विकास के विजन में भाजपाई दबदबा, विशेषज्ञ सदस्यों में 60 फीसदी ‘भगवाधारी’

जिला विकास सलाहकार समिति का गठन : भाजपा नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, ग्रामीण अध्यक्ष राजकुमार पटेल, निगम अध्यक्ष रिकुंज विज समाजसेवी श्रेणी में शामिल

2 min read
Dec 04, 2025

बजट भाषण में हुई थी गठन की घोषणा

जिला विकास सलाहकार समिति का गठन : भाजपा नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, ग्रामीण अध्यक्ष राजकुमार पटेल, निगम अध्यक्ष रिकुंज विज समाजसेवी श्रेणी में शामिल

jabalpur news जबलपुर. जिले के विकास योजना के लिए रोडमेप तैयार करने के साथ ही दीर्घकालीन विकास योजनाएं बनाने के लिए जिला विकास सलाहकार समिति के गठन में भी भाजपाई दबदबा कायम हैं। समिति में अलग-अलग क्षेत्रों के जिन 20 विशेषज्ञ सदस्यों को नामित किया गया है उसमें भारतीय जनता पार्टी से जुड़े पदाधिकारियों का ही दबदबा है। ऐसे एक करीब एक दर्जन नाम हैं। दूसरी तरफ कांग्रेस से रा’य सभा सांसद विवेक तन्खा और पूर्व क्षेत्र विधायक लखन घनघोरिया शामिल हैं। समिति की वर्ष में एक बार बैठक अनिवार्य है। जल्द ही इसकी तिथि जारी हो सकती है।

patrika

प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट भाषण में मध्यप्रदेश के समस्त जिलों में जिला विकास सलाहकार समिति का गठन किये जाने की बात कही थी। जिले में हाल में इसका गठन किया गया है। इसमें मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव अध्यक्ष और उपाध्यक्ष जिले के प्रभारी मंत्री और उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा को बनाया गया है। पदेन सदस्य सचिव कलेक्टर राघवेंद्र सिंह हैं। प्रभारी मंत्री की अनुशंसा पर उद्योग, व्यापार, प्रगतिशील किसान समाजसेवा, चिकित्सा, विधि आदि क्षेत्रों के 20 सदस्यों को नामांकित किया गया है।

इन्हें भी किया गया शामिल

सांसद लोक सभा आशीष दुबे, सांसद रा’यसभा विवेक तन्खा एवं सुमित्रा बाल्मीक। विधायकों में लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, विधायक अजय विश्नोई, लखन घनघोरिया, सुशील तिवारी, अशोक रोहाणी, संतोष बरकड़े, नीरज सिंह ठाकुर और अभिलाष पांडेय को शामिल किया गया है। इसी प्रकार महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, जिला पंचायत अध्यक्ष आशा गोंटिया के अलावा जबलपुर जनपद अध्यक्ष चंद्रकिरण, कुंडम सुरेंद्र सिंह धुर्वे, मझौली विद्या चौरसिया, पनागर शैलेन्द्र पटेल, पाटन ’योति ठाकुर, शहपुरा ललिता सिंह और सिहोरा जनपद अध्यक्ष रश्मि अग्निहोत्री शामिल हैं।

समिति का यह होगा काम

जिले के दीर्घकालीन विकास की योजनाएं बनाना है।जिले के परंपरागत कौशल को चिन्हित कर करनावोकल फॉर लोकल के सिद्धांत के दृष्टिगत जिले की समृद्धि का रोडमैप तैयार करना।शासकीय योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू करने के सुझावों पर काम।जिले में रोजगार सृजन, उद्योग, व्यापार, जल संरचनाओं के संरक्षण, निर्यात, कृषि, खनिज आदि क्षेत्रों में जिले की कार्ययोजना के लिए सुझाव देना।नामित सदस्यों में सत्ताधारी दल के ’यादा सदस्यजिन 20 लोगों को नामांकित किया गया है उसमें 60 प्रतिशत से अधिक लोग भाजपा से जुड़े हैं। इनमें नगर भाजपा अध्यक्ष रत्नेश सोनकर और ग्रामीण अध्यक्ष राजकुमार पटेल को समाजसेवा के क्षेत्र में नामांकित किया गया है।

इसी श्रेणी में नगर निगम अध्यक्ष रिंकुज बिज, पूर्व पार्षद श्रीराम शुक्ला को शामिल किया गया है। पूर्व ग्रामीण भाजपा अध्यक्ष रानू तिवारी (कृषक), अलिखेश जैन (उद्योग), डॉ जितेंद्र जामदार व डॉ रविंद्र चंदपुरिया (चिकित्सा), राजा नाग्देव व राजा मौर (व्यवसायी), सुभाष शुक्ला (विधि), ओमनारायण पचौरी (कृषि), बालगोविंद तिवारी (कृषि) हैं। इधर भाजपा से इतर डॉ राजेश धीरावाणी, विजय पटेल, आनंद जैन, आनंद साहू, दीपक अरोरा, अखिल मिश्रा, सुनील कुमार दुबे का नाम अलग-अलग क्षेत्र से शामिल किया गया है।

Published on:
04 Dec 2025 06:11 pm
Also Read
View All

अगली खबर