जबलपुर

जबलपुर में असुरक्षित बेटियां, बीच सड़क हाथ पकड़ा, चिल्लाई तो घुसा दिया गले में पेचकस

जबलपुर में असुरक्षित बेटियां, बीच सड़क हाथ पकड़ा, चिल्लाई तो घुसा दिया गले में पेचकस
2 min read
Aug 03, 2025
Feature image
आरारा में 5 साल की मासूम से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। प्रतीकात्मक फोटो: IANS

Girls unsafe city : शहर में राह चलती बेटियां असुरक्षित हैं। शनिवार को कॉलेज की छात्रा का एक सिरफिरे ने हाथ पकड़ लिया। उससे शादी करने की जिद करने लगा। डरी सहमी छात्रा ने शोर मचाया तो गले और गर्दन में पेचकस से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

Girls unsafe city (प्रतीकात्मक फोटो)

Girls unsafe city : घर लौट रही थी तो रास्ता रोक लिया

दिल को दहला देने वाली यह वारदात रांझी थाना क्षेत्र की है। बताया गया है कि 19 वर्षीय छात्रा का मनीष कोल नामक युवक अक्सर पीछा करता था। शनिवार को जब वह घर लौट रही थी तो मनीष ने रास्ता रोक लिया। उसने विरोध किया तो हाथ पकड़ लिया। शादी का दबाव डालने लगा। छात्रा ने विरोध करते हुए शादी से इनकार कर दिया और मदद के लिए चिल्लाने लगी। इस पर मनीष हिंसा पर उतर आया और जेब से पेचकस निकालकर उसके गर्दन और गले में वार करने लगा।

प्रतीकात्मक तस्वीर

Girls unsafe city : दिनदहाडे़ इस घटना से लोगों में आक्रोश

छात्रा लहूलुहान होकर अचेत हो गई। दिनदहाडे़ इस घटना से लोगों में आक्रोश फैल गया। स्थानीय नागरिकों ने मनीष को घेरा तो वह छात्रा को छोड़कर भाग निकला। छात्रा को रांझी सिविल अस्पताल ले जाया गया। लेकिन हालत गंभीर होने के कारण रेफर कर दिया गया। बताया गया है कि पेचकस गले और गर्दन के आर-पार हो जाने से हालत गंभीर है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Girls unsafe city : चार माह से कर रहा था पीछा

छात्रा ने पुलिस को बताया कि मनीष चार माह से कॉलेज आते-जाते वक्त पीछा कर रहा था। उसे अश्लील इशारे करता था। कई बार बीच सड़क छेड़छाड़ भी की, लेकिन छात्रा ने उसकी हरकतों को नजरअंदाज किया। आठ दिन पहले भी कॉलेज से लौटते वक्त छेड़छाड़ की थी। शादी नहीं करने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। इससे वह दहशत में आ गई थी और घर में किसी को कुछ नहीं बताया।

Published on:
03 Aug 2025 11:26 am