नशेड़ी जननी एक्सप्रेस के चालक ने मांगे रुपए, एम्बुलेंस में प्रसव, नवजात की मौत

नशे में धुत जननी एक्सप्रेस चालक की लापरवाही ने एक नवजात की जान ले ली
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Jan 2017, 10:18 PM IST
Maternal
Maternal
जबलपुर। नशे में धुत जननी एक्सप्रेस चालक की लापरवाही ने एक नवजात की जान ले ली। मझौली सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से शंकरगढ़ कॉलोनी निवासी गर्भवती संध्या सिंह को सिजेरियन के लिए सोमवार रात 8 बजे जबलपुर के रानी दुर्गावती महिला अस्पताल (एल्गिन) रेफर किया गया था।

जननी एक्सप्रेस संचालक शराब के नशे में था। वह जननी को पहले पनागर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर गया। वहां से उसे एल्गिन ले जाने को कहा गया तो बीच रास्ते में उसने गाड़ी रोक दी। इस दौरान उसने महिला के दिव्यांग पति उदयभान सिंह से 400 रुपए मांगे।

udaybhan

कार्रवाई करने के निर्देश

उदयभान वाहन चालक से मिन्नतें करता रहा, पर उसने नहीं सुनी। इस बीच दर्द से कराहती संध्या को एम्बुलेंस में ही प्रसव हो गया। इसके बाद एम्बुलेंस चालक रात 10.30 बजे एल्गिन हॉस्पिटल लेकर पहुंचा। वहां नवजात को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया गया। मामले में कलेक्टर महेशचंद्र चौधरी ने जननी एक्सप्रेस चालक के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
Published on: