जबलपुर

बड़ी खबर: जबलपुर में फटे बादल! वीडियो में देखें पानी का सैलाब

पानी का सैलाब! लाइव वीडियो
2 min read
Aug 10, 2018
बड़ी खबर: जबलपुर में बादल फटे! वीडियो में देखें पानी का सैलाब
बड़ी खबर: जबलपुर में बादल फटे! वीडियो में देखें पानी का सैलाब

जबलपुर। गुरुवार सुबह सावन की रिमझिम फुहारों से मौसम खुशनुमा था। लोगों की सुबह आम दिनों की अपेक्षा अच्छी थी, लेकिन तभी शक्तिनगर क्षेत्र में अचानक शोर मच गया। ऐसा लगा मानो बादल फट गए हों। भगदड़ मच गई। चीख पुकार के बीच राहगीर इधर उधर भागने लगे। कई गाडिय़ां छोडकऱ ही भाग गए। तो किसी ने दीवारों का सहारा लेकर खुद को संभाला। देखते ही देखते लोग पैरों तक पानी में डूब गए। घरों में दो दो फीट तक पानी भर गया। अंदर महिलाएं घबराकर चीखने लगीं। ऑफिस जाने वाले चिंता में पड़ गए। स्कूल जा रहे बच्चे भीग गए।

देखें लाइव वीडियो-

ये नजारा जबलपुर की शारदा मंदिर पहाड़ी के पास देखने मिला। जहां बारिश बंद होने के बाद बाढ़ आ गई। अचानक आई इस विपदा से लोग अनजान तो थे ही, वे समझ नहीं पा रहे थे कि ये पानी कहां से आ गया। जबकि दो दिनों से इतनी तेज बारिश भी नहीं हुई है। कुछ लोगों ने अफवाह फैला दी कि पहाड़ी पर बादल फटा है। उन्होंने तेज आवाज सुनी है। वहीं कुछ लोग कहते नजर आए कि पानी की टंकी फूट गई है। जिससे ये बाढ़ आ गई।

स्टॉप डैम फूटा
पार्षद दिनेश सिंगरौल ने बताया कि शारदा मंदिर पहाड़ी के पीछे पानी रोकने के लिए कुछ लोगों द्वारा स्टॉप डैम बनाया गया था। जिसमें क्षमता से अधिक पानी रोका जाता था। पिछले एक सप्ताह से पानी का रिसाव इस डैम से हो रहा था। लेकिन बनाने वालों ने कोई ध्यान नहीं दिया। गुरुवार सुबह करीब 9 बजे के आसपास बहुत तेज आवाज के साथ यह डैम फूट गया। जिससे पूरे क्षेत्र में बाढ़ के हालात बन गए। करीब दो फीट तक सडक़ों व लोगों के घरों में पानी घुस गया। लोगों में भगदड़ का माहौल बन गया। हालांकि दो से ढाई घंटे में यह पानी कम हुआ। तत्पश्चात लोगों ने राहत की सांस ली।

Published on:
10 Aug 2018 02:06 pm