
लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान हो चुका है। दिल्ली में चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि चार चरणों में चुनाव कराए जाएंगे।इसके परिणाम 4 जून को घोषित किए जाएंगे। पूरे देश आचार संहिता लागू हो गई है। शेड्यूल के मुताबिक 19 अप्रैल को जबलपुर में चुनाव होंगे। बीजेपी की ओर से आशीष दुबे और कांग्रेस की ओर से दिनेश यादव मैदान में हैं।
मध्यप्रदेश में 4 चरणों में लोकसभा के चुनाव कराए जाएंगे। पहला चरण 19 अप्रैल को दूसरा चरण 26 अप्रैल को तीसरा चरण 7 मई को और चौथा चरण 13 मई को होगा और इन सभी तारीखों पर प्रदेश की अलग अलग सीटों पर वोटिंग होगी। बता दें कि जबलपुर लोकसभा सीट में 19 अप्रैल को वोटिंग होगी और नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे।