जबलपुर

आइसक्रीम खाने के शौकीन पढ़ लें ये खबर, जांच में ऐसी चीजें सामने आईं कि फैक्ट्री करनी पड़ी सील

प्रशासन की कार्रवाई : नया मोहल्ला स्थित वसीम पेठा की आइसक्रीम फैक्ट्री पर छापा। गंदगी पाए जाने पर फैक्ट्री की गई सील।
less than 1 minute read
News
आइसक्रीम खाने के शौकीन पढ़ लें ये खबर, जांच में ऐसी चीजें सामने आईं कि फैक्ट्री करनी पड़ी सील

जबलपुर. मध्य प्रदेश का जबलपुर जिला प्रशासन युद्द स्तर पर जिले में माफिया विरोधी अभियान चला रहा है। इसी के तहत गुरुवार को शहर के नया मोहल्ला स्थित आइसक्रीम फैक्टरी पर छापामार कार्रवाई की गई। बताया जा रहा है कि, आइसक्रीम फैक्ट्री हिस्ट्रीशीटर अब्दुल रज्जाक की गैंग के प्रमुख सदस्य वसीम पेठा की है। पिलहाल, प्रशासनिक टीम जांच में जुटी है।

अपर कलेक्टर नमः शिवाय अरजरिया के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में आइसक्रीम फैक्ट्री में कई सारे ऐसे पदार्थ मिले जिनकी अंतिम तिथि समाप्त हो चुकी थी। कलेक्टर अरजरिया के मुताबिक, ऐसे पदार्थों का आइसक्रीम में प्रथम दृष्टया मिलना पाया गया। मौके पर घरेलू रसोई गैस सिलेंडर भी मिले। उन्होंने बताया कि, कारर्वाई कर रही प्रशासन की टीम को आश्चर्य तो तब हुआ जब मात्र 962 वर्गफुट भूमि के स्वामी वसीम पेठा की फैक्ट्री लगभग 5 हजार स्क्वायर फीट पर पायी गई। मौके पर पेठा के भतीजे द्वारा इस संबंध में कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किये जा सके। दस्तावेज प्रस्तुति हेतु समय चाहा गया। मौके पर गंदगी आदि भी मिली इस कारण फैक्ट्री को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया है।


इस टीम ने की कारर्वाई

कारर्वाई के दौरान अविहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा प्रशासन एवं एसडीएम सिहोरा आशीष पांडे, तहसीलदार रांझी श्याम नन्दन चंदेले, खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवकी सोनवानी तथा नगर निगम के कार्यपालन यंत्री मनीष तड़से आदि भी मौजूद थे।

भाजपा नेता पर हमला, देखें वीडियो

Published on:
02 Jun 2022 06:39 pm