जबलपुर

महाशिवरात्रि लाइव वीडियो: शिव नाम से धन्य हुई संस्कारधानी, हर तरफ गूंजा बम लहरी का जयकारा

महाशिवरात्रि लाइव वीडियो: शिव नाम से धन्य हुई संस्कारधानी, हर तरफ गूंजा बम लहरी का जयकारा  

less than 1 minute read
Mar 11, 2021
mahakal live darshan video, mahashivratri live video

जबलपुर. महाशिवरात्रि पर्व मनाने के लिए नगर के शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। कहीं शिव बारात की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं, तो कहीं माता पार्वती को हल्दी-तेल चढ़ाने की रस्म निभाई गईं। आज भूतभावन भगवान शिव और माता पार्वती के मिलन दृश्य कई जगह जीवंत नजर आए। घर-घर में पूजा, वैदिक अनुष्ठान, अभिषेक किए गए। सिद्ध शिव मंदिरों में भगवान के दर्शन पूजन करने वालों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। हर तरफ भोले नाथ के भजन बज रहे हैं, साथ ही भंडारा वितरण करने वालों के सैकड़ों की संख्या में पंडाल लगे हैं। रात्रि में चार पहर का रुद्राभिषेक पूजन होगा। सुबह विधिवत शिवरात्रि का परायण होगा।

कचनार सिटी में चढ़ेगी 51 फीट माला
कचनार सिटी में भगवान शिव की विशाल प्रतिमा को सवा लाख फूलों की 51 फीट की माला अर्पित की गई।
शिव पंचायतन मंदिर में पूजन अभिषेक
नर्मदा तट के खारी घाट स्थित प्राचीन गोंडवाना काल के शिव पंचायतन मंदिर में शाम 7 बजे से प्रारम्भ होकर सुबह तक चार प्रहर का पूजन अभिषेक होगा।
लोधेश्वर का शृंगार
जबलपुर लोधी समाज द्वारा श्रीलोधेश्वर महादेव मंदिर मां खेरमाई शक्ति मठ शिव भोले का विशेष शृंगार एवं हवन पूजन किया गया।
गुप्तेश्वर मंदिर में मंगला आरती
गुप्तेश्वर महादेव मंदिर में मध्यरात्रि में 12 से 3 बजे तक लग्न अभिषेक, सुबह 4 बजे महाकाल की तर्ज पर भस्मारती, सुबह 7.30 बजे मंगला की गई।। सुबह 9 बजे से शाम पांच बजे तक रुद्र महायज्ञ की आहुति दी गई। दोपहर 12 बजे भगवान को राजभोग लगाया गया, जिसमें 56 भोग अर्पित किए गए।

Published on:
11 Mar 2021 06:12 pm
Also Read
View All