जबलपुर

तटों पर जनसैलाब, गूंजे हर नर्मदे के स्वर

मकर संक्रांति पर नर्मदा तटों पर हुआ स्नान-दान, अनुष्ठान

2 min read
Jan 15, 2018
makar sankranti

जबलपुर. मकर संक्रांति पर रविवार सुबह से ही नर्मदा तट गुलजार हो गए। काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने नर्मदा स्नान किया और आंचमन, सूर्य देव को अघ्र्य शुरू हो गया। भजन-कीर्तन, अनुष्ठान और मात् नर्मदे हर... के स्वर गंूजते रहे। सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचने की संभावना है।

ज्योतिर्विदों के अनुसार पर मकर संक्रांति का विशेष पुण्य काल सोमवार सूर्योदय से मध्याह्न तक है। ग्वारीघाट में रामलला मंदिर और आयुर्वेदिक महाविद्यालय से वाहनों का प्रवेश वर्जित था। इन स्थानों से एक किमी तक जन सैलाब नजर आया। नाविकों ने दो नावें आपस में बांधकर सुविधा मुहैया कराई। वहीं तिलवाराघाट में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। सुरक्षा के लिहाज से नौकायन पर रोक थी। बच्चों ने झूले का आनन्द उठाया बड़ों ने खरीददारी की। तट और शनि मंदिर में भजन-कीर्तन व भंडारे हुए। इसी प्रकार सरस्वतीघाट, भेड़ाघाट, धुआंधार, लम्हेटाघाट, जिलहरीघाट, कालीघाट, खारीघाट में काफी लोग पहुंचे। कुछ श्रद्धालुओं ने तट पर गक्कड़-भर्ता, पूड़ी सब्जी बनाई। दूसरों में बांटकर पुण्य अर्जित किया।

भंडारे में स्वच्छता
भंडारा करने वाले श्रद्धालुओं ने स्वच्छता का ध्यान रखा। डस्टबिन रखे गए और उनमें ही दौना-पत्तल डालने की प्रेरणा दी। नीचे गिरे दौने आदि उठाकर डस्टबिन में डाले। तट से झंडा चौक तक स्वच्छता के प्रति जागरुकता दिखी। तिलवाराघाट में एक संस्था के सदस्यों ने जगह-जगह से कचरा उठाकर स्वच्छता की प्रेरणा दी।

चेंजिंग रूम की कमी

नगर निगम द्वारा घाट से दूर किए चेंजिंग रूम वापस नहीं मंगाए गए। उमाघाट से सिद्धघाट तक सिर्फ तीन चेंजिंग रूम थे। आवश्यकता पडऩे पर महिलाओं को प्रतीक्षा करना पड़ी। चेंजिंग रूम के सामने कतारें लगती रहीं। जबकि पिछले वर्ष २४ चेंजिंग रूम थे।
मनमाना किराया
झंडा चौक से ग्वारीघाट तक वाहनों को प्रवेश प्रतिबंधित था। बच्चों को गोद लिए महिलाओं और बुजुर्गों के लिए इलेक्ट्रानिक रिक्सा की सुविधा थी। एेसे में मनमाना किराया वसूला गया। भेड़ाघाट रूट पर लोगों को आसानी से वाहन नहीं मिल सके।

सेवादल ने सम्भाली ट्रैफिक की कमान
मकर संक्रांति के अवसर पर रविवार को ग्वारीघाट में संत निरंकारी सेवादल के सदस्यों ने ट्रैफिक की कमान सम्भाली। डायवर्सन प्वाइंट्स से लेकर पार्र्किंग तक ट्रैफिक पुलिस के जवानों के साथ ये सदस्य तैनात हुए और तट तक पहुंचे श्रद्धालुओं की मदद की।

ये भी पढ़ें

बनारस की तर्ज पर हुई महाआरती

Published on:
15 Jan 2018 07:30 am
Also Read
View All

अगली खबर