-लार्डगंज थानांतर्गत कछपुरा ब्रिज पर हुआ रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा
-लार्डगंज थानांतर्गत कछपुरा ब्रिज पर हुआ रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा
जबलपुर। लार्डगंज थानांतर्गत कछपुरा ब्रिज के पास गुरुवार शाम सात बजे तेज रफ्तार लोडिंग वाहन एमपी 20 जी 7006 ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे के बाद महिला उछल कर लोडिंग वाहन के नीचे आ गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार करते हुए वाहन जब्त कर लिया।
पुलिस के अनुसार आनंद कुंज निवासी प्रीति पडऱहा प्राइवेट जॉब करती है। पति पूजा-पाठ करते हैं। 12 वर्ष की एक बेटी है। प्रीति शाम सात बजे के लगभग काम से स्कूटी से घर लौट रही थीं। तभी लोडिंग वाहन ने कछपुरा ब्रिज पर टक्कर मार दी। वह वाहन के पहिए के नीचे आ गईं। वहां मौजूद दीपेंद्र सोनी ने मेडिकल पहुंचाया, लेकिन देर हो चुकी थी। पुलिस ने दीपेंद्र की शिकायत पर चालक लखनादौन सिवनी निवासी राजू कुमार है। पुलिस ने चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया।
डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार उछलकर नदी में गिरा, मौत
जबलपुर। मझौली थानांतकर्गत कटाव मोड़ के नीचे कार नदी में बाइक सवार युवक के गिरने से गुरुवार को मौत हो गई। पुलिस के अनुसार रानीताल कटाव निवासी जीतेंद्र कुमार झारिया ने बताया कि सुबह 11 बजे बाइक एमपी 20 केजे 2651 का चालक कटाव मोड़ पर डिवाईडर से टकरा गया। वह बाइक से उछल कर नदी में गिर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवाते हुए प्रकरण जांच में लिया है।