जबलपुर

Exam Alert : जेईई और नीट प्रिपरेशन के लिए एप पर दे सकेंगे मॉक टेस्ट

Exam Alert : जेईई और नीट प्रिपरेशन के लिए एप पर दे सकेंगे मॉक टेस्ट

less than 1 minute read
Jun 12, 2020
Exam Alert
Exam Alert

जबलपुर. जेईई और नीट की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए एक अच्छी खबर है। इसके अंतर्गत वे अब एप पर सॉल्व किए जाने वाले मॉक टेस्ट के जरिए आपकी प्रिपरेशन को स्ट्रॉंग कर सकता है। एमएचआरडी द्वारा जेईई मेन, नीट सहित अन्य कॉम्पीटेटिव एग्जाम की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स के लिए एक एप लॉन्च किया गया है। इसके माध्यम से प्रतिभागी ऑनलाइन मॉक टेस्ट देकर अपनी तैयारी का आंकलन कर सकते हैं। इसका नाम नेशनल टेस्ट अभ्यास एप है। इस संबंध में एनटीए की ओर से एक सूचना जारी की गई है। इसमें बताया गया है कि कोविड-19 की वजह से एनटीए के टेस्ट प्रैक्टिस सेंटर बंद हैं। ऐसे में छात्रों को मॉक टेस्ट देने में बाधा आ रही थी।

जानकारी के अनुसार एनटीए द्वारा स्टूडेंट्स की सुविधा के लिए वेबसाइट पर सुविधा के लिए इसे डाउनलोड करने की लिंक दी गई है। इस एप पर रोजाना एक नया मॉक टेस्ट जारी किया जाएगा। जिसे स्टूडेंट्स डाउनलोड कर सकेंगे और ऑफलाइन इस पर अभ्यास कर सकेंगे।

Updated on:
11 Jun 2020 07:12 pm
Published on:
12 Jun 2020 09:09 am