जबलपुर

weather today: तूफान ने रास्ता बदला, भारी बारिश से मिली राहत लेकिन सड़ी गर्मी कर रही परेशान

weather today: तूफान ने रास्ता बदला, भारी बारिश से मिली राहत लेकिन सड़ी गर्मी कर रही परेशान

2 min read
Jun 06, 2020
weather update news of jodhpur division in hindi
जोधपुर में तड़के चली धूल भरी हवा, दिन में पड़ गए छींटे, उमस ने कर डाला परेशान

जबलपुर. चक्रवाती तूफान निसर्ग के कारण विदर्भ और उससे लगे पश्चिमी मप्र के ऊपर बने डिप्रेशन की वजह से गुरुवार की रात से शुक्रवार के बीच शहर में हल्की वर्षा हुई। द्मशुक्रवार को सुबह तक आसमान बादलों से घिरा रहा। इस बीच शहर में कहीं-कहीं बूंदाबांदी हुई। नमी भरी हवा चलने से गर्मी से राहत रही। दोपहर तक डिप्रेशन उत्तर-पूर्वी मप्र की ओर शिफ्ट हो गया। इससे बादल छंटने लगे। दोपहर बाद धूप निकल आई। हवा की दिशा बदल गई। शाम तक मौसम का मिजाज बदलने लगा। उमस बढऩे लगी। इससे कुछ बेचैनी हुई। तापमान कम होने के बावजूद हल्की चिपचिपी गर्मी महसूस हुई।

शहर में मौसम के तीन रंग : चक्रवाती तूफान के शिफ्ट होते ही बदला शहर का मौसम
सुबह बूंदाबांदी, दोपहर बाद धूप खिली, शाम को उमस ने किया परेशान

तापमान सामान्य से 10 डिग्री नीचे
सुबह से दोपहर तक बादलों का साया होने से दोपहर तक सूरज के दर्शन नहीं हुए। तापमान में गिरावट आयीं। अधारताल स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र गुरुवार को अधिकतम तापमान 31.2 और न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस था। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री रेकॉर्ड हुआ। सामान्य से 10 एवं 6 डिग्री नीचे बना रहा। आद्र्रता सुबह के समय 95 प्रतिशत और शाम को 58 प्रतिशत थी। उत्तर-पश्चिमी हवा औसतन 5 किमी प्रतिघंटा की गति से चली।

बारिश की सम्भावना
मौसम विज्ञान केन्द्र में वैज्ञानिक सहायक देवेन्द्र कुमार तिवारी के अनुसार अरब सागर से उठे चक्रवाती तूफान का असर शहर को पार कर गया है। इसके प्रभाव से उत्तर-पूर्वी मप्र के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। राजस्थान के ऊपर चक्रवाती हवा बनी हुई है। इससे मौसम प्रभावित हो रहा है। शनिवार को शहर सहित सम्भाग में कहीं-कहीं हल्की वर्षा की सम्भावना है। कुछ जगहों पर दोपहर बाद गरज-चमक के साथ बौछार होने का अनुमान है। शहर में हवा की दिशा उत्तर-पश्चिमी हो गई है। बादल शनिवार से छंट सकते हैं। इससे तापमान में मामूली वृद्धि आने की सम्भावना है।

Published on:
06 Jun 2020 02:34 pm